विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंभ राशि वालों सावधान! साढ़ेसाती के आखिरी चरण में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:42 PM (IST)

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, जिसमें कर्मों के अनुसार फल मिलते हैं। इस ...और पढ़ें

कुंभ राशि वाले न करें ये गलतियां (Picture Credit: AI Generated)

कुंभ राशि वाले न करें ये गलतियां (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. कर्ज लेने और फिजूलखर्ची से बचें।

  2. किसी को अपशब्द न कहें, बड़े निर्णय टालें।

  3. शनिवार को मांस-मदिरा, काले कपड़े न पहनें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है और ऐसा माना जाता है कि शनिदेव साढ़ेसाती के आखिरी चरण में व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। इसका मतलब यह है कि अच्छे कर्मों के अच्छे और बुरे कर्मों के बुरे फल मिलने के योग इसी चरण में बनते हैं।

ऐसे में कुंभ राशि जो स्वयं शनि की राशि है उसके आखिर चरण के में शनि मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। अगर हम शनि की साढ़ेसाती के पहले और दूसरे चरणों की बात करें तो इस दौरान कुंभ राशि के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए। इस दौरान कई ऐसे बदलाव आए जिन्होंने कुंभ राशि के लोगों को बहुत सी चीजें सिखाईं।

शनिदेव को हमेशा से ही कर्म फलदाता कहा आता है और वो जीवन में अच्छे और बुरे कर्मों का फल लोगों को देते हैं। साल 2026 में कुंभ राशि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है और यह फरवरी 2028 को समाप्त हो जाएगी। अगर आप साढ़ेसाती के आखिरी चरण में कुछ गलतियां करेंगे, तो आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

किसी से कर्ज लेने से बचें

अगर आप शनि की साढ़ेसाती के आखिरी चरण में किसी से भी कर्ज लेंगे तो इसका फल आपको आगे के जीवन में भी भोगना पड़ सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप भविष्य में यह कर्ज चुका ही न पाएं। इसलिए इस दौरान कुंभ राशि के लोग किसी से कोई भी कर्ज न लें और यदि आपने पहले ही कर्ज लिया है, तो उसे जल्द से जल्द वापस कर दें।

किसी को अपशब्द न कहें

शनिदेव को अनुशासन बहुत प्रिय है और जो लोग अनुशासन और संयम से नहीं रहते हैं शनिदेव उनके जीवन में समस्याएं लाते हैं। कुंभ राशि साढ़ेसाती के आखिरी चरण में एक बात का ध्यान रखें कि भूलकर भी किसी को अपशब्द न कहें और किसी जरूरतमंद को न सताएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अपने अच्छे कर्मों का भी शुभ फल नहीं मिलेगा।

फिजूलखर्ची न करें

कुंभ राशि के लोग यदि साढ़ेसाती के आखिरी चरण में अपनी जरूरतों का ध्यान रखे बिना ही फिजूलखर्ची करेंगे, तो आपको भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आप इस बात का ध्यान रखें की धन उसी जगह पर व्यय करें जहां बहुत जरूरी हो। किसी भी बेकार के काम के लिए पैसों के खर्च से बचें। आप अगर आज बचत करेंगे, तो यह आपके भविष्य के लिए अच्छा हो सकता है।

कोई बड़ा निर्णय न लें

शनि की साढ़ेसाती के आखिरी चरण में कुंभ राशि के लोगों को कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। अगर आप नया घर या गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अभी समय सही नहीं है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए आप साढ़ेसाती के समाप्त होने का इंतजार करें, तो बेहतर होगा।

शनिवार के दिन न करें ये काम

अगर आपकी राशि कुंभ है और आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है, तो आपको शनिवार के दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके आने वाले समय में भी समस्याओं का अंत नहीं होगा। इसके अलावा आप शनिवार के दिन काले या नीले रंग के कपड़े भी न पहनें।

कुंभ राशि के लोगों के जीवन में साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है और इस दौरान आपके अच्छे या बुरे कर्मों का फल आपके भविष्य को बना या बिगाड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- शनि साढ़ेसाती के तीन पड़ावों का रहस्य: किस चरण में होती है सबसे बड़ी परीक्षा?

यह भी पढ़ें- कब और कैसे कुंडली में लगती है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या? यहां जानें प्रभाव और समाधान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।