Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Krishna Radha: कृष्ण-राधा ने क्यों नहीं की शादी, यहां जानें ये बड़ी वजह

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 11:46 PM (IST)

    Krishna Radha कृष्ण-राधा के प्रेम की कथा कौन नहीं जानता है। उनके प्रेम के बारे में पूरी दुनिया जानती है पर क्या आपको पता है कि दोनों ने शादी क्यों नहीं रचाई है। आज हम आपको दोनों की शादी न होने की वजह के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    Krishna Radha: कृष्ण-राधा ने क्यों नहीं की शादी, यहां जानें ये बड़ी वजह

    नई दिल्ली, Krishna Radha: कृष्ण-राधा के प्रेम के बारे में कौन नहीं जानता है। इनके प्रेम के किस्से तो विदेशों तक में भी प्रचलित हैं। यही वजह है कि वृंदावन में हिंदुओं से ज्यादा विदेशी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आते हैं। ये ऐसे प्यार की कहानी है जो अधूरा रह गया पर इस प्यार को लेकर कई सारे सवाल हैं जो आज भी लोगों के मन में उठते हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि कृष्ण ने आखिर राधा से शादी क्यों नहीं रचाई। वे राधा के लिए जान दे सकते थे तो उनसे शादी क्यों नहीं की। आज हम आपको इसी सवाल का सटीक जवाब देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कृष्ण ऐसे मिले राधा से

    भगवान कृष्ण चार-पांच साल के रहे होंगे। वे अपने पिता के साथ गाय चराने खेतों में जाया करते थे। एक दिन अचानक तेज बारिश हुई और कृष्ण भगवान ने रोना शुरु कर दिया। कृष्ण जी रोने लगे तो उनके पिता ने उन्हें चुप कराने के लिए गले लगा लिया था। कृष्ण के पिता परेशान हो गए कि उन्हें इस मौसम में अपनी गायों के साथ-साथ कृष्ण का भी ध्यान देना होगा। सामने से एक सुंदर कन्या आते हुए दिखी। तब कृष्ण जी के पिता का मन शांति से भर गया और उन्होंने उस कन्या को कृष्ण की देखभाल करने के लिए कहा। उस कन्या ने भी न नहीं कहा, वह फट से कृष्ण की देखभाल करने के लिए राजी हो गई। उस लड़की को एक दिन अकेला देख कर कृष्ण भगवान युवक बन उसके सामने प्रकट हुए। बता दें कि वह कृष्ण जी की प्रेमिका राधा थी। इस तरह दोनों की पहली मुलाकात हुई।

    Ekadashi 2023 List: साल 2023 में पड़ रही है कुल 26 एकादशियां, देखें पूरी लिस्ट

    कभी अलग नहीं हुए कृष्ण-राधा

    माना जाता है कि कृष्ण और राधा की भले ही कभी शादी न हुई हो पर वे दोनों कभी अलग नहीं हुए। उनके बीच का प्रेम कभी शारीरिक नहीं था। यही वजह है कि उनका प्रेम आज भी अमर है। कुछ पौराणिक कहानियों की मानें तो राधा खुद को कृष्ण के लायक नहीं समझती थीं। इसलिए वे प्रेम करते हुए भी कृष्ण से शादी न करने के फैसले पर अटल रहीं। यही वजह है कि दोनों ने कभी शादी नहीं की।

    Vastu Tips: पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा ये पौधा, लगाएं जोड़े में

    Vidur Niti: संकट के समय होती है रिश्ते की पहचान, जानिए क्या बता रहें हैं महात्मा विदुर

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।