विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा ये पौधा, लगाएं जोड़े में

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 06 Jan 2023 11:40 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार एक ऐसा पौधा है जिसे घर में लगाएंगे तो वह पैसों को चुंबक की तरह खींचेगा। ...और पढ़ें

पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा ये पौधा, लगाएं जोड़े में। फाइल फोटो।
पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा ये पौधा, लगाएं जोड़े में। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र में कई सारी ऐसी चीजें या नियम हैं जिन्हें अपना कर आप धन व सुख-समृद्धि को अपने घर ला सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में लगाने से पैसे चुंबक की तरह आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। ये पौधे जोड़े में लगाएंगे तो ज्यादा फायदा होगा। इन पौधों का नाम लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल है। इन पौधों को जोड़े में लगाएंगे तो आपके घर की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। तो चलिए जानते हैं इस पौधे के बारे में और इससे होने वाले वास्तु शास्त्र के फायदे के बारे में।

इन पौधों को एक-साथ लगाएं

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाले पौधे हैं। इन पौधों में कम पानी डालने पर भी ये अच्छी ग्रोथ करते हैं। इन दोनों ही पौधों में रस भरा रहता है। ये दोनों ही देखने में कमल के फूल जैसे नजर आते हैं। बता दें कि लक्ष्मी कमल पौधे का रंग हरा होता है। वहीं विष्णु कमल का पौधा रंग बदलता रहता है। विष्णु कमल का रंग ब्राउन और पेल रेड होता है।

इस दिन लगाएं

लक्ष्मी कमल और विष्णु कमल को गुरुवार के दिन लगाया जाना शुभ होता है। इसे शुक्रवार को लगाना भी शुभ माना गया है। इन दोनों दिन इसे इसलिए लगाया जाता है क्योंकि दोनों दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के होते हैं। इन दोनों ही पौधों को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। बता दें कि ये पौधे ज्यादा निगरानी या सेवा नहीं मांगते हैं। दोनों ही पौधों को दो हफ्ते में एक बार पानी देना होता है और एक दिन धूप दिखा देने से इसकी ग्रोथ अच्छी होती है। इन दोनों ही पौधों में ज्यादा पानी न डालें।

पौधे लगाने के फायदे

इन दोनों पौधों को लगाने के फायदे के बारे में बात करें तो घर में सुख-शांति का वास होता है। दोनों पौधों में लक्ष्मी और विष्णु का वास माना जाता है। इन पौधों की कृपा से घर में कभी पैसों की दिक्कत नहीं होगी और साथ ही घर में बरकत होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।