24 अक्टूबर को जन्म हुआ है तो जमीन-जायदाद का लाभ मिलेगा
यदि आप का जन्म हुआ है 24 अक्टूबर को तो कारोबारी क्षेत्र में कुछ उलझावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- इस समय कोई भी नया कार्य आरम्भ न करें, असफलता का सामना करना पड़ सकता है, नौकरी पेशा लोगों के अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ने का योग है। जटिल समस्याओं का समाधान, व्यापार को नया रूप देंगे, आय के नये स्रोत, वैचारिक प्रखरता, जमीन-जायदाद का लाभ मिलेगा, दुर्व्यसनों से बचें। प्रतिद्वन्दियों एवं विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, आपके कार्यक्रमों एवं व्यवसाय में बार-बार विघ्न आयेगा, आप अपने कार्यक्षेत्र को बदलने की सोच सकते हैं। कारोबारी क्षेत्र में कुछ उलझावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
आपकी कार्यशैली- खासकर साझेदारी में व्यापार कर रहे व्यक्तियों को होशियार रहना चाहिए। सतत् परिश्रम से आपको सफलता मिलेगी, जो आपके लम्बे ओर कठोर श्रम का परिणाम होगी। आप खर्च करने के मामले में प्रैक्टिकल और मितव्ययी हो जाएंगे। पारिवारिक सहयोग से मानसिक प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आप गतिविधियों और पूर्ण शांति के विरोधाभासी तालमेल को पसंद करते हैं।
प्रेम और रोमांस- आप पृथ्वी तत्व हैं और सुरक्षा और निश्चित रूटीन की आपकी आंतरिक आवश्यकता प्रबल है, परन्तु आमतौर पर आप बहुत रोमांटिक हैं। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके प्रति समर्पित रहते हैं। अपने जीवनसाथी को चुनने के मामले में आप भावुकता की अपेक्षा सांसारिकता को महत्व देते हैं। आपकी संवेदनशीलता बढ़ जाती है प्रेम संबंध को स्थिरिता प्रदान करने के लिए समझौता करने को तैयार रहते हैं।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आपमें काफी हद तक कला की प्रतिभा होती है और आप स्टेज व थिएटर से जुडे़ कार्यों में भी रूचि ले सकते हैं। सम्भव है कि आपके पूर्वजों के गलत आर्थिक निर्णयों की वजह से आपको आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़े, लेकिन अब आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और बिजनेस में चतुर हैं। आपके प्रैक्टिकल स्वभाव से कई बार लोग यह समझ बैठते हैं कि आपमें भावनाएं कम हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आप अपने दम पर पैसा कमाएंगे और आपको सफलता 35 वर्ष की अवस्था के बाद ही मिलेगी। ध्यान रहे आगे आपको सम्मान समृद्धि और उच्च पद का प्रतिनिधित्व करना है।
स्वास्थ्य- पेट आपके शरीर का कमजोर हिस्सा है और आपको ज्यादा विशेष ध्यान रखना होगा। आप मानसिक रोगों का शिकार हो सकते हैं।
आश्चर्यजनक बात- आपका छठी इन्द्रिय जागृत होती है और यदि दूसरों की सलाह के बजाए अपनी बुद्धि के अनुसार काम करेंगे तो अधिक सफल होंगे।
चेतावनी- किसी की बात सुने जरूर मगर निर्णय सोच समझ कर ही लें तो बेहतर है। आपको शर्त व सट्टेबाजी और शेयर से दूर रहना चाहिए।
शुभ दिन- रविवार आैर शुक्रवार।
शुभ रंग- नारंगी, सफेद आैर क्रीम।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय