23 दिसम्बर को जन्म लेने वालों को नौकरी आैर कारोबार दोनों में मिल सकती है जबरदस्त सफलता
यदि आप का जन्म हुआ है 23 दिसंबर को तो व्यापार यात्रा और लेखकीय मामलों में साहस ठीक नहीं होगा, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- लेखन संबंधी कार्य में सफलता संभव है। प्रभाव बढ़ेगा। भावी प्रगति की आधार शिला तैयार होगी। इसमें कुछ खोना भी पड़ेगा। व्यापार यात्रा और लेखकीय मामलों में साहस ठीक नहीं होगा। कार्य की सफलता में कुछ रूकावट आयेगी। भरण पोषण के लिए कुछ आर्थिक चिन्ताएं आड़े आयेंगी। बदली हुयी परिस्थियां अभी व्यस्तता बढ़ायेंगी, परन्तु कार्य निष्पादन होगा। उत्तरदायित्व कुछ खर्चीले साबित होंगे। विशेष परिस्थियों से लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। कुछ बौद्धिक उलझनों के कारण लाभ का मार्ग अवरूद्ध होगा। गोचर फलदायी होगा, अच्छे समय का सदुपयोग करें। किसी सुखद समाचार की प्रतिक्रिया में खर्च बढ़ सकता है।
आपकी कार्यशैली- भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सामान्य तौर पर आप खुद को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं, परंतु आप खुद की आलोचना करने और अपने काम में दोष खोजने में भी कुशल होते हैं। अपने अच्छे समय का बुद्धिमत्तापूर्ण व नियमबद्ध उपयोग आपकी स्थिति को मजबूत बना देगा। भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। कुछ संयम और संतुलन रखना उचित होगा, अन्यथा तनाव पैदा हो सकता है। अपने व्यवहार में सुधार करें।
प्रेम और रोमांस- अगर आपका रोमांस नया है, तो आप ऐसे रोमांचक कदम भी उठा सकते हैं, जिन्हे उठाने में आप आम तौर पर संकोच करते। प्रेम के बारे में आप बहुत आदर्शवादी हैं और यह देते हैं। बशर्तें कि आपको सही पार्टनर मिल जाएं। ऐसे भी दौर आएंगे, जब आपको लगेगा कि जीवन में रोमांस के सिवा कुछ है ही नहीं परंतु ऐसे दौर ज्यादा लंबे नहीं होंगे। आपके प्रेमसंबंध प्रबल भावावेग के रहेंगे।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- शुरू में स्वयं के प्रयास ही काम आएंगे, परंतु बाद में लोगों का संपर्क उपयोगी रहेगा। अगर आप नियमित रूटीन वर्क को छोड़ दें तो भविष्य के लिए आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको इस वर्ष नए लक्ष्य नई आशाएं मिलती रहेंगी। पैसा जोड़ने के मामले में आप महत्वाकांक्षी होते हैं, परन्तु इस राह में बहुत सी बाधाएं आती हैं। इस दौरान अपनी नौकरी में सम्भव है कि आप अपनी कार्य क्षमता से क्वालिटी के नए स्टैंडर्ड स्थापित कर दें। आपको ढेर सारा पैसा कमाने के कई मौके हासिल होंगे।
स्वास्थ्य- पेट या लीवर से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपमें कई को लीवर बढ़ने की शिकायत भी हो सकती है।
आश्चर्यजनक बात- आपका सिक्सथ सेन्स बहुत शक्तिशाली होता है। आपको आगे वाली घटनाओं का पहले से ही आभास हो जाता है। कारोबार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आपको ऐसी सफलता मिलने की आशा है, जिससे आप चकित रह जाएंगे।
चेतावनी- मूलभूत रूप से आपको सलाह है कि स्वयं के प्रयास ही काम आएंगे, लोगो से संपर्क उपयोगी रहेगा। आपके सहकर्मी भी आपसे जबरदस्त कम्पटीशन करेंगे, सतर्क रहें।
शुभ दिन- गुरूवार आैर शनिवार।
शुभ रंग- पीला, काला आैर नीला।
पं. विजय त्रिपाठी विजय