22 दिसम्बर को जन्म लेने वालों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी
यदि आप का जन्म हुआ है 22 दिसंबर को तो सही समय पर लिया गया निर्णय आपके काम आएगा, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- सामान्य प्रगति, पुरानी समस्याओं का समाधान, आर्थिक योजना में पूंजी निवेश कर सकते हैं, शत्रु पक्ष परास्त होगें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी उठानी होगी। बुद्धि एवं धन का दुरूपयोग मत करें। कार्य-व्यापार में सामान्य प्रगति, राजनेता का सानिध्य मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी, अतिथि समागम, प्रगति के नये अवसर मिलेंगे। मित्रों तथा सम्बन्धियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों के षड़यंत्र के प्रति सावधान रहें। आरोप-प्रत्यारोप तथा असुविधाजनक स्थिति में भी कानूनी स्थिति का ध्यान रखें। शरीर स्वस्थ रहेगा। किसी शुभ सूचना से स्थिति में सुधार होगा। आमोद प्रमोद में रूचि लेंगे।
आपकी कार्यशैली- विरोधी शिथिल रहेंगे। स्वनिर्मित भूमि जायजाद के प्रकरणों में सुधार होगा। आपके नैसर्गिक गुण आपके जितने काम आएंगे, उतनी सीखी हुई विद्यायें काम नहीं आएगी। इसमें कुछ हाथ आपकी किस्मत का होगा, और आपके प्रयासों का योगदान भी कम नहीं आंका जाएगा। नये लाभदायी संबंध बनेंगे। अवसर का लाभ उठाएं। परिवार में सुख साधनों की वृद्धि होगी। भाग्य साथ देगा। शुभ समाचार की प्राप्ति, प्रगति के नये अवसर इष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा।
प्रेम और रोमांस- आपके प्रेम प्रसंगों में तीव्र आध्यात्मिक और कलात्मक रूझान रहता है। उदार ख्याल रखने वाले स्वभाव के कारण आप प्रेम और रोमांस को पहले नंबर पर रखते हैं। इसका मतलब है कि आप अपने पार्टनर के प्रति अक्सर बहुत प्रेम दिखाते हैं। आपके जीवन साथी का भी कलात्मक स्वभाव होगा, आप अपनी भावनाओं का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने में जरा भी संकोच नहीं करते।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- मूल रूप से किस्मत आपके साथ रहेगी, हालांकि आपको इसका आभास भी नहीं होगा और सही समय पर लिया गया निर्णय आपके काम आएगा। आप एक बार फिर तेज गति से आगे बढ़ जाएंगे। आप अपने कार्य प्रदर्शन के बूते एक नया मुकाम हासिल करेंगे। अच्छी स्थितियां नजर आएंगी भविष्य आशा से भरा नजर आने लगेगा। अगर आप नौकरी में हैं तो यह समय आपके लिए बहुत सारी सौगातें लेकर आएगा, सम्भव है कि आप कुछ एैसा कर गुजरें जो आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी हो।
स्वास्थ्य- आपको त्वचा और आंखों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अधिक समय तक बिना आराम किए काम करने की आदत से बचना चाहिए।
आश्चर्यजनक बात- आपमें पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास होगा। अपनी अंतर्दृष्टि से आप अपने सामने मौजूद विकल्पों का सही आकलन कर पाएंगे।
चेतावनी- आपको जुए सट्टेबाजी में पैसा नहीं फंसाना चाहिए, क्योंकि आपको इनमें लाभ के बजाय हानि ही अधिक होगी। आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप अपनी ताकत को व्यर्थ गवां रहे हैं।
शुभ दिन- सोमवार आैर गुरूवार।
शुभ रंग- सफेद और क्रीम।
पं. विजय त्रिपाठी विजय