16 सितम्बर को जन्म लेने वालों को जोखिम उठाने का लाभ मिलेगा और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी
यदि आप का जन्म हुआ है 16 सितम्बर को तो सफलता मिलेगी भले ही कुछ बाधाआें का सामना करना पड़े, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- कला साहित्य की ओर झुकाव होगा। प्रयास की सफलता में कुछ बाधाएं आयेगी। विरोधी कमजोर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ आयोजनों से सम्बन्धित व्यय तथा प्रवास की चिन्ता रहेगी। जोखिम उठाने का लाभ भी मिलेगा और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शुभ समाचार अथवा प्रियजनों का संदेश प्राप्त होगा। चल और अचल संपत्ति के मामले सुलझते नजर आयेंगे। अधिकारी सहयोग देंगे। छवि में निखार आयेगा। विवादित मामलों में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण योजना में आर्थिक लाभ होगा। महत्वाकांक्षाएं सीमित रखनी होंगी।
आपकी कार्यशैली- इस दौरान आप अपनी कंपनी या संगठन के ऐसे आदमी से भी सावधान रहें, जिससे आपका अतीत में विवाद हुआ हो। आपके पास अपनी रुचियों को विकसित करने की असीम संभावना है, क्योंकि आपमें प्रेरणा है, काम में जुटे रहने की क्षमता है। खुली चर्चा एक उत्तम नीति होगी, सुखद बात है कि आपके पास नौकरी या व्यवसाय में लोगों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के संदर्भ में पहले से बहुत ज्यादा आत्मविश्वास होगा। खुद की शर्तों पर काम करना आपके लिये ज्यादा महत्वपूर्ण होगा।
प्रेम और रोमांस- प्रेम संबंधों में अंकुश आपको रास नहीं आते। प्रभावी वाकपटुता की वजह से आप जोशीले और रोचक प्रेमी साबित होते हैं। आने वाले समय में आप अधिक कल्पनाशील, अधिक साहसी अपनी गहनतम आवश्यकताओं और इच्छाओं को बांटने के अधिक इच्छुक रहेंगे।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- वाणी तथा व्यक्तित्व का विकास होगा। व्यापारिक, औद्योगिक सफलता प्राप्त होगी। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। शुभ गोचर जारी है। समय का सदुपयोग करें। थोड़े से गुणा-भाग से आपको यह पता चल जाएगा कि आपको अधिक निवेश करना चाहिए। कुछ हद तक ऐसा इसलिए होगा क्योंकि खर्च के बाद भी आपके हाथ में पैसा रहेगा। निवेश आपको लाभ दिलाएंगे और आप कुछ नया करने का जोखिम उठाने का फैसला भी कर सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो परिश्रम, पराक्रम-क्षमता की वृद्धि, न्यायाधिकार की प्राप्ति, वांछित सहयोग का लाभ होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सम्बन्धी उतार चढ़ाव, आप अपने वजन को कम कर सकेंगे और आप अपनी नई पुरानी बीमारियों को आसानी से और अच्छी तरह दूर कर पाएंगे।
आश्चर्यजनक बात- आपका व्यक्तित्व ऐसे लोगों को आकर्षित करता है, जो आपका सम्मान करते हैं। साथ ही आप अपने जीवन के कुछ क्षेत्रों में अपनी स्वतन्त्रा को कायम रखते हैं। आप अपने काम की, खुद की डेडलाइन भी तय करेंगे।
चेतावनी- महत्व इस बात का है कि आपका काम या प्रदर्शन बाकी लोगों के काम या प्रदर्शन से किस तरह अलग हो सकता है।
शुभ दिन- सोमवार आैर शनिवार।
शुभ रंग- सफेद, काला और नीला।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय