15 अगस्त को जन्म लेने वालों का समय बीतेगा उल्लास और आनन्दपूर्ण
यदि आप का जन्म हुआ है 15 अगस्त को तो आप का खुशियों आैर आनंद से भरा समय प्रारंभ हो गया है। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- आपका उल्लास और जीवन का आनन्द अनुकरणीय होता है और आप जिस मजलिस या समूह में हो, वहां बोरियत कदापि नहीं हो सकती। आप अपने शब्दों की शैली में सरल और ईमानदार हैं। आप किसी तरह की धोखाधड़ी पसंद नहीं करते। आप अपनी आमदनी या पूंजी का बुद्धिमानी से उपयोग करें। आप यह पसंद नहीं करते कि आप पर दबाव डाला जाए और आप काम करने की उन्मुक्त, आरामदेह शैली पसंद करते हैं। आपका व्यवहार आमतौर पर अच्छा और सहज रहता है।
आपकी कार्यशैली- जिस कार्य में आपका प्रदर्शन शामिल होगा, उसमें आपकी रूचि होगी, परन्तु उत्साह के बावजूद स्थिर होने में थोड़ा समय लगेगा। अगर किसी काम में आपकी रूचि नहीं है, तो आप इतने उदासीन हो सकते हैं कि समाज को आपका व्यवहार रूखा लग सकता है। नेट पर सर्फिंंग करना और नवीनतम सीरियल देखना आपको अच्छा लगेगा। इसमें आपको आनन्द आएगा।
प्रेम रोमांस- चूंकि आप द्विस्वभाव राशि के हैं, इसलिए आप कई बार चंचल हो सकते हैं। प्रेम संबंध में स्वतन्त्रता पर बंधन आपको रास नहीं आते। बहिर्मुखी स्वभाव और प्रभावी वाकपटुता की वजह से आप जोशीले और रोचक प्रेमी साबित होते हैं। चाहे पुरूष हो या महिला प्रेम में वफादारी भी महत्वपूर्ण है।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आप अच्छे नेता, साफ्टवेयर इंजीनियर, बैंकर, मैकेनिकल इंजीनियर बन सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आपको शीघ्र सफलताएं मिलती रहेंगी क्योंकि आपके खर्च हमेशा नियन्त्रित होंगे। आप अपनी आमदनी और पूंजी का बुद्धिमानी से उपयोग करें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय बेहतरीन होगा यह बोनस या प्रमोशन या यात्रा एलाउंस के रूप में हो सकता है।
स्वास्थ्य- आपमें से अधिकांश लोगों को पेट , ज्वायंट पेन स्किन और दांत की प्राव्लम हो सकती है। आपका पेट निकल सकता है ध्यान दें।
आश्चर्यजनक बात- आप अक्सर बाद में अपने किए गये कार्यों को लेकर अफसोस करते हैं, और आपको घर में शांतिपूर्ण माहौल पसंद है।
चेतावनी- एक बार आपको गुस्सा आ जाए तो उस पर काबू करना बहुत मुश्किल होता हैं आप कई बार अपने पार्टनर की जरूरत से ज्यादा आलोचना भी कर सकते हैं। नियन्त्रण रखें।
शुभ दिन- सोमवार आैर शुक्रवार।
शुभ रंग- सफेद आैर क्रीम।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय