10 जून को जन्म लेने वाले सामान्यतः बहुत प्रतिभाशाली, कुलीन और परिष्कृत होते हैं
यदि आप का जन्म हुआ है 10 जून को तो पंडित विजय त्रिपाठी विजय बता रहे हैं कि कैसा होगा आपका वार्षिक भविष्यफल।
सामान्य फल- सामान्य तौर पर आप सुडौल होते हैं, आपका रंग चमकदार होता है। बड़ी आंखे सुन्दर नाक आकर्षक मुस्कुराहट आपकी विशेषताएं हैं। चलते समय आप थोड़ा लहराकर चलते हैं। आपकी शारीरिक क्रियाएं फूहड़ और अनाकर्षक होने के बजाए आमतौर पर कोमल और परिष्कृत होती हैं। आप सामान्यतः बहुत प्रतिभाशाली कुलीन और परिष्कृत होते हैं। बोलने और कार्य करने में आप तेज और फुर्तीले होते हैं।
आपकी कार्यशैली- कई बार आप सामने वाले के वाक्य पूरा करने से पहले ही अपनी बात बोलने लगते हैं। आप सत्यवादी हैं और अपना वादा निभाते हैं। आप साहसी स्वतंत्र और निर्भीक हैं। आप आसानी से दोस्त बनाते हैं और आप उनसे प्रेम करते हैं। आप सामाजिक रूप से सफल हैं और कई उच्च पदस्थ लोग आपके संरक्षक होंगे, परन्तु इनमें से कई आपसे धोखाधड़ी भी कर सकते हैं और इस वजह से आपकी नौकरी में स्थिति बिगड़ सकती है।
प्रेम रोमांस- अपने जीवनसाथी को चुनने के मामले में आप भावुक कम और आदर्शवादी ज्यादा होते हैं। सगाई के बाद भी अगर आपको लगे कि आपका भावी जीवनसाथी आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता, तो आप संबंध तोड़ लेते हैं। आप प्रेम करते हैं परन्तु चूंकि आप अपने प्रेम का इजहार नहीं करते इसलिए लोग यह समझ बैठते हैं कि आपको प्रेम नहीं है।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- शुरूआती वर्षों में हो सकता है कि आप अमीर न हों। हो सकता है कि आपके माता-पिता के कर्ज या गलत आर्थिक निर्णयों की वजह से आप आर्थिक तंगी के दौर से गुजरें। आपको सफलता अघेड़ अवस्था के बाद ही मिलेगी। तीस वर्ष की उम्र तक आर्थिक कैरियर में आपको बहुत से झटकों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु सफलता आपको अवश्य मिलती है। यदि आप नौकरी में हैं तो जमीन जायदाद या अचल संपत्ति खरीदने की आप में खास प्रवृत्ति नहीं होती। इसी वजह से इस समय जन्म लेने वाले बहुत कम लोग बड़ी जायदाद बना पाते हैं।
स्वास्थ्य- आपका सामान्य स्वास्थ्य अच्छा होता है, परन्तु नर्वस रोगों का शिकार हो सकते हैं। आपकी राशि का स्वामित्व नितंबों, जांघों और मांसपेशीय तंत्र पर है। आपको साइटिका, नितंबों के रोग या किसी किस्म का लंगड़ापन हो सकता है।
आश्चर्यजनक बात- आपमें प्रबल अंतर्ज्ञान होता है और यदि आप दूसरों की सलाह के बजाए अपने अंतर्ज्ञान के अनुसार काम करेंगे तो ज्यादा सफल होंगे। किसी की बात सुने जरूर मगर निर्णय सोच समझ कर ही लें तो बेहतर रहेगा।
चेतावनी- आपको शर्त लगाने सट्टेबाजी और जुए से दूर रहना चाहिए, क्योंकि आपको इनमें भारी नुकसान हो सकता है।
शुभ दिन- बुधवार और गुरूवार
शुभ रंग- हरा, बसन्ती पीला