Move to Jagran APP

04 दिसंबर को जन्म लेने वालों के व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी

यदि आप का जन्‍म हुआ है 04 दिसंबर को तो निर्मूल शंकाए नष्ट होंगी और संघर्ष के उपरान्त सफलता निश्चित है, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 04 Dec 2018 10:19 AM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 10:19 AM (IST)
04 दिसंबर को जन्म लेने वालों के व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी

सामान्य फल- स्वप्रयासों द्धारा राज्य पक्ष से अर्थ लाभ होगा। सुख प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय में प्रगति और बौद्धिक कार्यों से सम्मान बढ़ेगा। सन्तान की ओर संतुष्ट होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के वातावरण का विस्तार होगा। मित्रों के साथ मतभेद हो सकता है, शांतिपूर्ण कार्य करना ही लाभकारी होगा। महत्वपूर्ण कार्यां में अनावश्यक विलम्ब पैदा हो सकते हैं। निर्मूल शंकाए नष्ट होंगी और संघर्ष के उपरान्त सफलता निश्चित है। 

loksabha election banner

आपकी कार्यशैली- आप अपने चारों तरफ तेजी से हो रहे परिवर्तनों के बारे में भी सचेत रहेंगे और जरूरत के मुताबिक अपनी योग्यता में वृद्धि करने का बुद्धिमत्ता पूर्ण कदम भी उठाएंगे। इस प्रक्रिया में आपकी लीडरशिप की क्षमता उभरकर सामने आएगी और चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक कर लेने की आपकी छवि भी बन सकेगी। कई मायनों में आप उस उत्साही एथलीट की तरह होंगे, जो हर सफल प्रयास के बाद ऊंचाई को बढ़ाता जाता है।  जो लोग  मुख्य धारा में हैं, वे उत्साह से भरे होंगे और उनका समय अच्छा गुजरेगा।

प्रेम और रोमांस- आप अपने पार्टनर के प्रति अक्सर बहुत प्रेम दिखाते हैं। आप अपनी भावनाओं का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने में जरा भी संकोच नहीं करते। नए प्रेम संबंधों के सम्बन्ध में कुछ अनिश्चितता बनी रहेगी, परन्तु यह रोमांचकारी होंगे।

बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आप अच्छे ट्रेड यूनियन लीडर, इंजीनियर अन्वेषक धातुकर्मी स्वरोजगार में संलग्न प्रोफेशनल या बिजनेसमैन, दंतचिकित्सक, सर्जन, मैकेनिकल बन सकते हैं। कुछ समय पहले आपने जिस क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लक्ष्य बनाए थे, आप उस क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते जाएंगे। आपको कुछ अप्रत्याशित अवसर मिलेंगे, जो आपके सामने एक नया लाभकारी द्वार खोल देंगे और आप उन अनिश्चितताओं से उबरेंगे, जो अतीत में आपको परेशान कर रही थीं। यदि आप नौकरी में हैं तो खुद की मेहनत का योगदान आपके लिये ज्यादा महत्वपूर्ण होगा और तब देखिएगा आप सफलता के शिखर पर जा बैठेंगे।

स्वास्थ्य- सांस संबंधी समस्याओं की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने का सबसे बढ़िया फॉर्मूला है अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना। आपका पाचन तंत्र संवेदनशील हो सकता है। भोजन में कॉलेस्ट्रोल का ध्यान भी रखें।

आश्चर्यजनक बात- आप घर में कबाड़ा इकट्ठा करना पसंद नहीं करते और आप इसे आरामदेह रखना चाहते हैं, आपके बच्चों के लिए आप चटक रंग पसंद करेंगे और घर में खिलौनों तथा गेम्स की बहुतायत होगी। आपको घर में ज्यादा  शोर-शराबा पसंद नहीं होता।

चेतावनी- सच बात मुंह पर बोल देने के कारण आप हमेशा लोकप्रिय नहीं होते हालांकि आप यह बात जानते हैं, परन्तु आप इसकी कोई खास परवाह नहीं करते। इस बारे में सतर्क रहें।

शुभ दिन- रविवार और शुक्रवार।

शुभ रंग- नारंगी और सफेद।

पंडित विजय त्रिपाठी विजय ​


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.