विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2023: चांद न दिखने पर ऐसे खोलें व्रत, इस विधि से करें करवा चौथ व्रत का पारण

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Wed, 01 Nov 2023 12:01 PM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2023 05:20 PM (IST)

Karwa Chauth Paran 2023 आज यानी 01 नवंबर बुधवार के दिन देशभर में करवा चौथ का व्रत किया जा रहा ...और पढ़ें

Chauth Vrat Paran Vidhi चांद न दिखने पर इस विधि से खोलें करवा चौथ का व्रत।
Chauth Vrat Paran Vidhi चांद न दिखने पर इस विधि से खोलें करवा चौथ का व्रत।

HighLights

  1. हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है करवा चौथ का व्रत।
  2. सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाता है यह व्रत।
  3. चांद न दिखने पर ऐसे खोलें करवा चौथ का व्रत।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Karwa Chauth Vrat Paran: हर साल सुहागिन महिलाओं द्वारा कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। यह व्रत हिंदू महिलाओं के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ यह व्रत किया जाता है। इस व्रत को निर्जला रखने का विधान है और चंद्र को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। जिस प्रकार विधि-विधान के साथ व्रत करना जरूरी है, ठीक उसी प्रकार उसका पारण करना भी जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ के व्रत पर पारण की विधि।

पारण विधि

करवा चौथ के दिन महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि चंद्र को अर्घ्य देने के बाद ही करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं।  चंद्रोदय होने के बाद चंद्र देव की पूजा कर उन्हें अर्घ्य देने के बाद अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

जब न दिखे चांद

कभी-कभी कुछ जगहों पर बारिश, धुंध अन्य कारण से चांद नजर नहीं आता है। ऐसे में आप इस विधि से करवा चौथ व्रत का पारण कर सकती हैं। इसके लिए चांद न दिखने की स्थिति में चंद्रमा जिस दिशा से उदित होता है, उधर दिशा की ओर मुंह करके च्रंद देव का ध्यान करते हुए व्रत खोला जा सकता है।

यहां करें चंद्र के दर्शन

शिव जी अपने मस्तक पर चंद्र को धारण किए हुए हैं। ऐसे में चांद न दिखने पर आप शिव जी के मस्तक पर विराजमान चंद्रदेव के दर्शन करके भी अपने व्रत का पारण कर सकती हैं। साथ ही आप मंदिर जाकर महादेव द्वारा धारित चंद्रमा का दर्शन करके भी करवा चौथ का व्रत खोल सकती हैं।

व्रत खोलने का स्मार्ट तरीका

आज को दौर में आप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके भी करवा चौथ के व्रत का पारण कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने किसी जानकार, जिसके यहां चांद निकल चुका है, उसे विडियो कॉल करके, चंद्र देव को अर्घ्य देते हुए व्रत खोल सकती हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'