करवा चौथ पर सुहागिनें भूलकर भी न पहनें ये रंग! 12 राशियों के लिए जानें कौन-सा रंग लाएगा अखंड सौभाग्य
करवा चौथ पर राशि के अनुसार शुभ साड़ी के रंग पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 12 राशियों के लिए ...और पढ़ें

करवा चौथ के लिए राशि चिन्ह आधारित साड़ी के रंग
HighLights
करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को, सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत।
राशि अनुसार शुभ साड़ी रंग पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
काले, सफेद, भूरे, गहरे नीले रंग की साड़ी पहनने से बचें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना अब खत्म होने को आ चुका है। ऐसे में करवा चौथ आने में अब गिनती के कुछ ही दिन बाकी हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार के दिन है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने सुहाग की दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही पति को देखकर व्रत को खोला जाता है।
धार्मिक नजरिए के साथ-साथ यह दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए सजने-संवरने का भी सुनहरा मौका है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। माना जाता है कि करवा चौथ वाले दिन सुहागिन महिलाएं अगर राशियों के अनुसार साड़ी पहनती हैं, तो इसे शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए शुभ रंग की साड़ियों के बारे में।
एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी पूजा आहूजा के अनुसार, माना जाता है कि राशि के अनुसार रंग चुनने से दिन की सकारात्मक ऊर्जा और भी बढ़ सकती है। इस करवा चौथ अपनी राशि के हिसाब से साड़ी का रंग चुनें और शुभ फल पाएं।
राशि अनुसार कौन-से रंग की साड़ियां पहनें
मेष: लाल
वृषभ: गुलाबी
मिथुन: हरा
कर्क: सफेद
सिंह: नारंगी
कन्या: हरा
तुला: गुलाबी
वृश्चिक: लाल
धनु: पीला
मकर: नीला
कुंभ: बैंगनी
मीन: पीला
करवा चौथ वाले दिन किस रंग की साड़ी पहनने से बचना चाहिए?
हिंदू परंपरा के मुताबिक, करवा चौथ का व्रत सुहाग की खुशहाली, सुख-समृद्धि, दीर्घायु और बेहतर भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है। ऐसे में जब शादीशुदा महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं तो उनकी आभा में निखार आता है, जो उन्हें सकारात्मक और अच्छा एहसास कराता है।
कुछ खास रंगों को करवा चौथ के मौके पर पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि सुहागिनों के लिए ये रंग अशुभ माने जाते हैं। सबसे पहले तो काले रंग का आउटफिट पहनने से बचना चाहिए। इसके साथ ही एकदम ही सफेद रंग की साड़ी पहनना भी शुभ नहीं होता है। वहीं भूरा या गाढ़े नीले रंग की साड़ी भी करवा चौथ के मौके पर पहनना गलत माना जाता है। भले ही आप इन रंगों की कड़ाई वाली साड़ियां पहन सकती हैं, लेकिन पूरी तरह से इस रंग के कपड़े पहनना गलत माना जाता है।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर बादलों में छिप गया चांद? बिना दर्शन ऐसे खोल सकती हैं व्रत, जान लें ये जरूरी नियम
यह भी पढ़ें- करवा चौथ की पूजा में 7 बार ही क्यों फेरा जाता है करवा? 90% लोग नहीं जानते होंगे इस रस्म का महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
