विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, मिलेगा मनचाहा वरदान

Published: Sun, 10 Aug 2025 04:16 PM (IST)

कजरी तीज के दिन (Kajari Teej 2025) देवों के देव महादेव की पूजा एवं भक्ति करने से साधक की हर ...और पढ़ें

Kajari Teej 2025: कजरी तीज का धार्मिक महत्व
Kajari Teej 2025: कजरी तीज का धार्मिक महत्व

HighLights

  1. भाद्रपद महीने की शुरुआत हो चुकी है।
  2. यह महीना बेहद पावन माना जाता है।
  3. इस महीने में राधा अष्टमी मनाई जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 12 अगस्त को कजरी तीज है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है।

यह व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह और मनचाहा वर के लिए कजरी तीज के दिन व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से व्रती की हर एक मनोकामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें- Kajari Teej 2025: कजरी तीज की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, अभी से तैयार कर लें सामग्री लिस्ट

अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो कजरी तीज के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन चीजों से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। 

राशि अनुसार अभिषेक

  • मेष राशि के जातक कजरी तीज के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • वृषभ राशि के जातक कजरी तीज के दिन गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि के जातक कजरी तीज के दिन गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कर्क राशि के जातक कजरी तीज को पूजा के समय पंचामृत से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • सिंह राशि के जातक कजरी तीज के दिन गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कन्या राशि के जातक कजरी तीज के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • तुला राशि के जातक सुखों में वृद्धि पाने के लिए कजरी तीज के दिन शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक कजरी तीज के दिन पूजा के समय गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • धनु राशि के जातक कजरी तीज के दिन पूजा के समय गाय के दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मकर राशि के जातक कजरी तीज के दिन काले तिल मिश्रित दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • कुंभ राशि के जातक कजरी तीज के दिन गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • मीन राशि के जातक कजरी तीज के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें- Kajari Teej 2025: कजरी तीज की पूजा में जरूर करें ये काम, वैवाहिक जीवन होगा सुखी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।