Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Purnima पर इन चीजों के दान से वैवाहिक जीवन को बनाएं खुशहाल, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 11:01 AM (IST)

    सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस माह के अंत में सावन पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन पूर्णिमा पर श्रद्धा अनुसार विशेष चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और धन की प्राप्ति होती है। इस लेख में जानते हैं सावन पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना फलदायी साबित होता है।

    Hero Image
    Sawan Purnima Daan: सावन पूर्णिमा पर जरूर करें दान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Purnima 2024: सनातन धर्म में हर महीने पूर्णिमा का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस बार सावन में पूर्णिमा का त्योहार 19 अगस्त को है। इसी दिन रक्षा बंधन भी है। यह त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन के दुखों से मुक्ति पाने के लिए व्रत भी किया जाता है। इसके अलावा विशेष चीजों का दान करने से साधक का जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन पूर्णिमा 2024 डेट पर और शुभ मुहूर्त (Sawan Purnima 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा 19 अगस्त (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) को देर रात 03 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और 19 अगस्त को देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में सूर्य उदय से तिथि की गणना की जाती है। अतः 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा मनाई जाएगी। सावन पूर्णिमा पर भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन मनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: Sawan Purnima 2024: सावन पूर्णिमा पर शोभन योग समेत बन रहे हैं 5 अद्भुत संयोग, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    सावन पूर्णिमा पर क्या दान करें (Sawan Purnima Daan List)

    • सनातन धर्म में किसी भी पर्व पर विशेष चीजों का दान करने का अधिक महत्व है। अगर आप जीवन में लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामन कर रहे हैं, तो सावन पूर्णिमा पर दूध और दही का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है और जातक को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है
    • अगर आप वैवाहिक जीवन में खुशियां चाहते हैं, तो सावन पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की चीजें दान करें। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और जातक का वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहेगा।
    • सावन पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें। इसके बाद सच्चे मन से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। अंत में गरीबों को कपड़े और अन्न का दान करें। इससे जातक को धन की प्राप्ति होगी और जीवन में पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें: Weekly Vrat Tyohar 12 To 19 August 2024: पुत्रदा एकादशी से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें तीसरे सप्ताह के पर्व और व्रत की डेट


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।