Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, 7 पीढ़ियां रहेंगी खुशहाल

    मार्गशीर्ष अमावस्या को बहुत ही अहम दिन माना जाता है। यह तिथि धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान पितरों का तर्पण और अन्य पूजा अनुष्ठान करने से साधक को जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है तो चलिए क्या दान (Margashirsha Amavasya 2024 Daan) करना चाहिए? उसके बारे में जानते हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 15 Nov 2024 02:59 PM (IST)
    Hero Image
    Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अमावस्या का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग विभिन्न प्रकार की धार्मिक गतिविधियां करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 01 दिसंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और गंगा स्नान करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ दान अवश्य करना चाहिए, जो इस तिथि का मुख्य अनुष्ठान भी माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग इस मौके पर दान करते हैं, उनके घर में कभी धन और दौलत की कमी नहीं होती है,

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो आइए इस तिथि पर क्या दान (Margashirsha Amavasya 2024 Daan) करना शुभ माना जाता है? उसके बारे में जानते हैं।

    मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें इन चीजों का दान (Margashirsha Amavasya Par Kya Karen Daan?)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को मार्गशीर्ष अमावस्या पर ऊनी वस्त्रों का दान करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर सफेद रंग की चीजों का दान करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर हरे रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मार्गशीर्ष अमावस्या पर चीनी का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर लाल रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द का दान करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को मार्गशीर्ष अमावस्या पर चावल का दान करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर गुड़ का दान करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन पर शहद का दान करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को मार्गशीर्ष अमावस्या पर तिल का दान करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर काली उड़द का दान करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस मौके पर केला का दान करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Dev Deepawali 2024: क्यों इतना खास है देव दीवाली का त्योहार? जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।