विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jyotish Tips for Married Life: वैवाहिक जीवन में बढ़ती जा रही है परेशानी, तो करें ये सरल उपाय

Published: Fri, 26 Apr 2024 11:04 AM (IST)

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहे। लेकिन कई बार न चाहते हुए ...और पढ़ें

Jyotish Tips for Married Life वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाए रखने के उपाय।
Jyotish Tips for Married Life वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाए रखने के उपाय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jyotish Tips for Married Life: कई बार घर में बिना मतलब के लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिनके द्वारा आपके शादीशुदा जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इस उपाय को करने से नकारात्मकता दूर होती है, जिससे रिश्ते में आई दरार खत्म हो सकती है।

फिटकरी से करें ये काम

अगर अक्सर आपके वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी का ये आसान उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए अपने बेडरूम की खिड़की के पास एक कटोरी में फिटकरी रख दें। इससे धीरे-धीरे नकारात्मका खत्म होने लगते हैं और लड़ाई-झगड़े की स्थिति में आराम मिलता है।

विवाहित स्त्री करें ये उपाय

अगर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती है, तो रात में सोने से पहले पति के सिरहाने पर चुटकी भर सिंदूर रख दें और सुबह उठकर उसी सिंदूर को अपनी मांग में लगा लें। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही विवाहित स्त्री को किसी दूसरी विवाहित स्त्री को लाल सिंदूर और इत्र दान करना चाहिए। इससे जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर बने रहते हैं।

यह भी पढ़ें - Shukra Mantra: मां लक्ष्मी की पूजा करते समय करें इन मंत्रों का जप, आय और सौभाग्य में होगी अपार वृद्धि

दूर होंगी दांपत्य जीवन की परेशानियां

शास्त्रों में माना गया है कि सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी को मिलकर पीपल और केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही विवाहित स्त्री को रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए और दुर्गा जी के 108 नामों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको वैवाहिक में लाभ देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Office Vastu Tips: ऑफिस में करने होंगे ये बदलाव, फिर कोई नहीं रोक पाएगा आपकी तरक्की

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'