विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jyeshtha Purnima पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बनने लगेंगे सभी बिगड़े काम

Published: Thu, 20 Jun 2024 09:50 AM (IST)

हिंदू पंचांग के पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) तिथि महीने की सबसे महत्वपूर्ण तिथियों में से एक मानी गई है। पूर्णिमा तिथि ...और पढ़ें

Jyeshtha Purnima 2024 इन राशियों को मिलेगा लाभ।
Jyeshtha Purnima 2024 इन राशियों को मिलेगा लाभ।

HighLights

  1. हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण मानी गई है पूर्णिमा तिथि।
  2. पूर्णिमा पर स्नान-दान से होती है शुभ फलों की प्राप्ति।
  3. मां लक्ष्मी की पूजा से नहीं होती धन की कमी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jyeshtha Purnima 2024: कई साधक शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पूर्णिमा व्रत करते हैं। ऐसे में इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 21 जून 2024, शुक्रवार के दिन किया जाएगा। वहीं, स्नान-दान के लिए 22 जून, शनिवार का दिन शुभ रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस ज्येष्ठ पूर्णिमा किन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

वृषभ राशि

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। यदि आपके जीवन में किसी तरह की परेशान चल रही है, तो उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। खुद को पॉजिटिव एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस दौरान आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही करियर में भी लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ रहने वाली है। परिवार में चल रहे विवाद से आपको मुक्ति मिल सकती है। साथ ही कर्क राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Jyeshtha Purnima 2024: पूर्णिमा को किए गए ये 2 उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, विवाह से जुड़ी मुश्किलें होंगी दूर

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी ज्येष्ठ पूर्णिमा का समय अच्छा रहने वाला है। आपके लिए धन लाभ के योग बनेंगे। आपको बिजनेस में लाभ मिल सकता है। बहुत समय से आपका जो कार्य रुका हुआ है, वह कार्य पूरा होगा। इसके साथ ही लव लाइफ में भी प्रेम बना रहेगा तथा परिवार में भी माहौल अच्छा रहने वाला है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।