विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jupiter Transit in Aquarius: बृहस्पति ग्रह कर रहे हैं कुंभ राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

By Jeetesh KumarEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 07:18 AM (IST)

Jupiter Transit in Aquarius ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर को रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर कुंभ राशि ...और पढ़ें

Jupiter Transit in Aquarius: बृहस्पति ग्रह कर रहे हैं कुंभ राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए है शुभ
Jupiter Transit in Aquarius: बृहस्पति ग्रह कर रहे हैं कुंभ राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए है शुभ

Jupiter Transit in Aquarius: ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति ग्रह संबंध ज्ञान, शिक्षा, आध्यात्म से माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार बृहस्पति ग्रह को देवातओं के गुरू माना जाता है। इसलिए बृहस्पति ग्रह को गुरू ग्रह भी कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह इस महीने अपनी राशि में परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर को रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति ग्रह इस राशि में 13 अप्रैल तक रह कर अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेगा। बृहस्पति ग्रह के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार ले कर आ रहा है...

1-मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति ग्रह का ये राशि परिवर्तन शुभ समाचार ले कर आ रहा है। इस राशि के जातकों को धन और आय के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। आय के नये स्त्रोत बनेगे तथा धन निवेश में लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, घर में सुख-समृद्धि आएगी।

2-सिंह राशि - बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक और सामाजिक दृष्टि से लाभप्रद होगा। घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं, नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय है।

3- धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन सभी क्षेत्रों में संभावनाओं के नये द्वार खोल रहा है। इस राशि के जातकों के लिए नये क्षेत्र में नई शुरूआत करने के लिए बहुत शुभ है। नई जगह की यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं, ये यात्रा लाभप्रद होगी।

4- मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन नौकरी और रोजगार की दृष्टि से लाभप्रद है। नौकरी में तरक्की और उन्नति के अवसर मिलेगें तथा आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''