विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

January Rashifal 2021: नए साल में बढ़ेगा काम का दबाव, जानें धनु का जनवरी 2021 का राशिफल

By Kartikey TiwariEdited By:
Published: Tue, 29 Dec 2020 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 08:27 AM (IST)

January Rashifal 2021 धनु राशि के जातकों के जीवन में भी कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में ...और पढ़ें

January Rashifal 2021: नए साल में बढ़ेगा काम का दबाव, जानें धनु का जनवरी 2021 का राशिफल
January Rashifal 2021: नए साल में बढ़ेगा काम का दबाव, जानें धनु का जनवरी 2021 का राशिफल

January Rashifal 2021: साल 2020 विदा हो गया है। नए साल 2021 ने दस्तक भी दे दी है। नई उम्मीदें और संभावनाएं नववर्ष से हैं। धनु राशि के जातक नए साल में सेहत, करियर, शिक्षा, आर्थिक स्थिति समेत जीवन के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन मनन कर रहे होंगे। उनके भी मन में है कि नया साल 2021 उनके लिए कैसा होगा? जनवरी 2021 में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। धनु राशि के जातकों के जीवन में भी कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं धनु राशि के लिए जनवरी 2021 के मासिक राशिफल के बारे में।

कर्क जनवरी राशिफल 2021

नववर्ष 2021 का पहला माह जनवरी धनु राशि के जातकों के लिए कुछ सावधानी बरतने वाली होगी। दूसरों की समस्याओं को निपटाने में आप झूठी निन्दा, विद्वेष से ऊपर उठकर अपने आकर्षण, विश्वास एवं आशाओं के दमन होने से बचें। आपको इन विषयों के बारे में सोचसमझ कर आगे बढ़ना चाहिए। हो सकता है कि कोई आपकी झूठी प्रशंसा करके अपना काम निकालना चाहे।

धनु राशि वालों पर नए साल में काम का दबाव बढ़ेगा। इसके साथ ही वैवाहिक या रोमांसपूर्ण सम्बन्धों की व्यक्तिगत मांगे भी आकार में विस्तृत होंगी। यानी इस वर्ष आप पर विवाह करने का भी दबाव हो सकता है। प्रेम संबंध में हैं, तो आपका पार्टनर लव मैरिज करने की बात कर सकता है।

इसके अलावा घर या मकान के मोर्चे पर भी आपके समय को लेकर मांग तेज होगी। एक बार फिर आप ऊंचा उठकर सोच-विचार करेंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप एकान्त चाहते हैं। आप इस माह में इन सभी विषयों पर सोच विचार कर सकते हैं।

यहां पढ़ें धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2021

आप अपनी आन्तरिक भावनाओं, आशाओं और स्वप्नों के साथ, खासकर जीवन में अपने प्रियजन के साथ बांटना चाहते हैं। आप अपनी कामयाबी और असफलताओं के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं तथा महत्वकांक्षाओं को भी बांटना चाहते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'