यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
January Rashifal 2021: नए साल में रहना होगा सतर्क और मुस्तैद, जानें सिंह का जनवरी 2021 का राशिफल
January Rashifal 2021 सिंह राशि वाले नए साल में अपने करियर बिजनेस सेहत शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण बातों के बारे में ...और पढ़ें

January Rashifal 2021: हम सब नए साल 2021 का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। नया साल हमारे लिए कई उम्मीदों और संभावनाओं से भरा हुआ है। साथ ही यह हमारे लिए कुछ चुनौतियों को लेकर भी आने वाला है। हम लोग इस साल कोरोना काल में कई तरह की चुनौतियों से डटकर लड़े हैं, यह अनुभव नए साल में काम आएंगे। हर राशि की तरह सिंह राशि वाले भी नए साल में अपने करियर, बिजनेस, सेहत, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानने को उत्सुक हैं। उनके भी मन में है कि नववर्ष 2021 उनके लिए कैसा होगा? जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं सिंह राशि के लिए जनवरी 2021 के मासिक राशिफल के बारे में।
सिंह जनवरी राशिफल 2021
नववर्ष 2021 का पहला माह जनवरी सिंह राशि के जातकों के लिए उम्मीदों के साथ चुनौतियां भी लेकर आ रहा है। आपको पहले से और मजबूत होकर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। साल का पहला माह आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति, धैर्य की परीक्षा ले सकता है।
वे लोग जो नौकरी करते हैं उनको इस माह में अपने उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार होना पड़ सकता है। आप जैसे व्यवहार की उम्मीद अपने अधिकारियों से करते हैं, शायद वैसा जनवरी में न हो। साथ ही आपका अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद की स्थितियां बनेंगी। ऐसे में आपको शांत रहकर तथा संयम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विवाद से बचना चाहिए।
यदि आप बिजनेस करते हैं तो थोड़ा आपको सतर्क और संभलकर रहना होगा। जनवरी 2021 में आपके बिजनेस में उथल-पुथल मचा रहेगा। ऐसे में आपको घबराने के बजाय समस्या के समाधान पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
नए साल के पहल में परिवार और वित्तीय मामलों का जोर रहेगा। आप फंड, लोन, टैक्स सम्बन्धी मामलों पर ध्यान देंगे। आप इन मामलों को निपटाने में व्यावहारिक रवैया अपनाएंगे तथा इसके चलते आप अपने पारिवारिक जीवन की उपेक्षा नहीं करेंगे।
आपने किसी साझे संपत्ति में निवेश किया है या फिर साझे की कोई प्रॉपर्टी है, तो वह इस माह में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आपको थोड़ा सोच समझकर इसमें फैसले लेने होंगे। चाहें तो आप इसमें अपने बड़े-बुजुर्गों की भी राय ले सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
