यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
January Rashifal 2021: शेयर मार्केट में निवेश होगा लाभदायक, जानें मकर का जनवरी 2021 का राशिफल
January Rashifal 2021 मकर राशि वालों के जीवन में भी कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज ...और पढ़ें

January Rashifal 2021: साल 2020 अब बीत गया है। हम सब नए साल 2021 का स्वागत नई उम्मीद और संभावनाओं के साथ किए हैं। सभी राशियों की तरह ही मकर राशि के जातक भी नए साल में करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत, शिक्षा समेत जीवन के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन मनन कर रहे होंगे। उनके भी मन में है कि नववर्ष 2021 उनके लिए कैसा होगा? मकर राशि वालों के जीवन में भी कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं मकर राशि के लिए जनवरी 2021 के मासिक राशिफल के बारे में।
मकर जनवरी राशिफल 2021
नववर्ष 2021 का पहला माह जनवरी मकर राशि के जातकों के लिए शेयर बाजार और सट्टे के काम में लाभ पहुंचाने वाला साबित हो सकता है क्योंकि इसमें काम से लाभ होने का उपयुक्त अवसर दिखाई दे रहा है। आप इस क्षेत्र में विषय विशेषज्ञ की मदद से निवेश भी कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
जनवरी 2021 में मकर राशि वाले अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। यदि वे इसमें कुछ करना चाहते हैं या इसकी कुछ योजना बनाना चाहते हैं, तो भविष्य अनुकूल है। नए साल का पहला माह बिजनेस के साथ ही संबंधों को भी विस्तार देने में मदद करेगा।
धन और वित्त सम्बन्धी मामलों के लिए जनवरी 2021 में अच्छा समय है। छोटे मोटे दौरे, सम्पर्क तथा संचार भी महत्वपूर्ण हैं, कुल मिलाकर मिले जुले परिणामों का समय है। पहला माह आपके लिए ठीक रहने वाला है।
हालांकि मकर राशि वालों के दृष्टिकोण में कुछ कठोरता का आभास होगा, जो आपको असहयोग तथा न झुकने को प्रेरित करेगा। आपको इसमें बदलाव लाने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप चहेंगे तो नरम रूख अपना करके अच्छे नतीजे प्राप्त कर सकेंगे।
मकर राशि वाले जनवरी में अचानक कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका घर, आपका साथी, आपकी चीजें आपके लिए महत्वपूर्ण होंगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
