Janmashtami 2025: अपने बच्चे के लिए चुनें भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित नाम, सदा बनी रहेगी कृपा
हर साल भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन पर व्रत करने का भी विधान है। आप अगर अपने बेटे या बेटी के लिए यूनिक और नाम की तलाश कर रहे हैं तो भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह नाम चुन सकते हैं। इन नामों का अर्थ भी बहुत खास है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके घर में जन्माष्टमी या उसके आसपास बच्चे का जन्म हुआ है, तो आप उनके लिए कान्हा जी से प्रेरित नाम चुन सकते हैं। चलिए जानते है भगवान श्रीकृष्ण के कुछ ऐसे नाम (Krishna inspired baby names) जो प्यारे होने के साथ-साथ काफी यूनिक भी हैं। ऐसे में आप इस नामों का चयन अपने बच्चे के लिए कर सकते हैं।
लड़कों के लिए कान्हा जी के नाम (Krishna inspired boys names)
- कृष्णांश - जैसा कि नाम से ही पता चलता है, कृष्णांश का अर्थ है "भगवान कृष्ण का अंश"। यह नाम भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा होने के साथ-साथ काफी यूनिक भी है।
- रमण - यह भी भगवान कृष्ण को समर्पित एक नाम है, जिसका अर्थ है सदा अपने आनंद में लीन रहने वाला।
- पुण्य - यह नाम भी भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस नाम का अर्थ है परम पुण्यशाली।
- श्रीश - इस नाम का अर्थ है लक्ष्मीपति। ऐसे में यह यूनिक नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
- अनघ - यह छोटा और प्यारा नाम भी भगवान श्रीकृष्ण को ही समर्पित है, जिसका अर्थ है पापों से रहित।
- अज - भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित इस नाम का अर्थ है जो प्रभु अजन्मे हैं। ऐसे में यह नाम आप अपने लाडले के लिए चुन सकते हैं।
- अव्यक्त - अव्यक्त का अर्थ है रूप से रहित। ऐसे में भगवान कृष्ण से प्रेरित यह नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2025 Date: दो दिन क्यों पड़ रही है जन्माष्टमी? डेट से लेकर पूजा विधि तक, दूर करें सारी कन्फ्यूजन
लड़कियों के लिए कान्हा जी के नाम (Krishna inspired girls names)
- मधुराकृति - यह नाम भी भगवान श्रीकृष्ण के नामों में से एक है, जिसका अर्थ है अत्यन्त आकर्षक स्वरूप वाला।
- मधुघ्ना - मधु नामक दैत्य का वध करने के कारण कान्हा जी को मधुघ्ना भी कहा जाता है।
- मायी - जो अत्यन्त मायावी हैं, ऐसे भगवान कृष्ण को मायी कहा जाता है। आप यह नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- जयी -हमेशा विजयी होने वाले को जयी कहा जाता है। ऐसे में भगवान कृष्ण से प्रेरित यह नाम आप अपनी लाडली को दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Janmashtami 2025 Puja Samagri: इन चीजों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी की पूजा, अभी नोट करें सामग्री लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।