Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janaki Jayanti 2024: वैवाहिक जीवन को बनाना चाहते हैं सुखमय? तो जानकी जयंती पर करें ये उपाय

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 09:57 AM (IST)

    सनातन धर्म में जानकी जयंती का विशेष महत्व है। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई (Janaki Jayanti 2024) जाती है। मान्यता के अनुसार इस दिन माता सीता अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन को जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस बार जानकी जयंती 04 मार्च सोमवार के दिन मनाई जाएगी। इसे सीता जयंती भी कहा जाता है।

    Hero Image
    Janaki Jayanti 2024: वैवाहिक जीवन को बनाना चाहते हैं सुखमय? तो जानकी जयंती पर करें ये उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Janaki Jayanti Ke Upay 2024: हिंदू धर्म में रामायण ग्रंथ महत्वपूर्ण है। रामायण में भगवान श्री राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता के बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है। माता सीता रामायण के मुख्य पात्रों में से एक हैं। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन माता सीता अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन को जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस बार जानकी जयंती 04 मार्च, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ उपाय इंसान के जीवन के लिए फलदायी होते हैं और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहता है। चलिए जानते हैं जानकी जयंती के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2024: सभी क्षेत्र में होंगे सफल, विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय

    जानकी जयंती 2024 शुभ मुहूर्त (Janaki Jayanti 2024 Shubh Muhurat)

    फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 03 मार्च 2024 को सुबह 08 बजकर 44 मिनट से हो गई है और इसके अगले दिन यानी 04 मार्च को सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में जानकी जयंती 04 मार्च को मनाई जाएगी।

    जानकी जयंती के उपाय (Janaki Jayanti Ke Upay)

    • अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्या चल रही है, तो जानकी जयंती के दिन भगवान श्री राम और माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना करें और माता सीता की मांग में सात बार सिंदूर लगाएं। इसके बाद आप भी अपनी मांग में सिंदूर लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की सभी परेशानी खत्म हो जाती है।
    • जानकी जयंती के दिन विशेष चीजों का दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाओं को सुहाग की चीजों को दान करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से उनका सुहाग बना रहता है और पति की दीर्घ आयु होती है।
    • शारीरिक कष्ट से छुटकारा पाने के लिए जानकी जयंती के दिन व्रत और पूजा करें। साथ ही रुद्राक्ष की माला से 'ॐ जानकी रामाभ्यां नमः' मंत्र का 21 जाप करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान को शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Janaki Jayanti 2024: जानकी जयंती पर करें इस स्तोत्र का पाठ, सीता जी के साथ मिलेगी प्रभु राम की कृपा

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'