Feng Shui Tips: शांति, सुकून, आरोग्य और बेहतर नींद के लिए नीला रंग है उपयोगी, जानें और भी बहुत कुछ
फेंगशुई में नीला रंग शांति आरोग्य आराम और प्रसन्नता का प्रतीक है। इसके अलावा यह विश्वसनीयता और सुरक्षा का भी प्रतिनिधित्व करता है।
फेंगशुई में रंगों के महत्व की इस श्रृंखला में हम आज आपको बता रहे हैं नीले रंग के बारे में। फेंगशुई में नीला रंग शांति, आरोग्य, आराम और प्रसन्नता का प्रतीक है। इसके अलावा यह विश्वसनीयता और सुरक्षा का भी प्रतिनिधित्व करता है। नीले रंग के इस्तेमाल से रचनात्मकता बढ़ती है, यह व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होता है। यह रंग शुद्धता, बुद्धिमत्ता, प्रेरणा और श्रेष्ठता से भी जुड़ा है।
आइए जानते हैं नीले रंग के महत्व और प्रयोग के बारे में —
1. यदि आपके घर की छत का रंग नीला हो तो आपके बच्चों का विकास सकारात्मक होगा। यह कई अध्ययनों में प्रमाणित भी हो चुका है।
2. यदि आपको नींद न आती हो तो गाढ़े नीले रंग की कोई भी वस्तु अपने बेडरुम में रखें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
3. हरे रंग की तरह ही नीला रंग भी बाथरूम के लिए बेहतरीन रंग है, जो शांति और आरोग्य का एहसास कराता है।
4. नीला रंग बैगनी के बहुत करीब माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने घर के धन वाले हिस्से को सक्रिय कर सकते हैं।
5. यदि आप गाढ़े नीले रंग का प्रयोग स्टडी, डेस्क या किचन टेबल वाले क्षेत्र में प्रयोग करेंगे, जहां पर रुपये—पैसों का हिसाब करते हैं तो आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। यह धन, समृद्धि, ज्ञान और बुद्धिमत्ता के लिए बेहतरीन रंग है।
6. यदि आप में आत्मविश्वास की कमी है तो गाढ़े नीले रंग या नेवी ब्लू कलर की ड्रेस पहनें।
7. नीले रंग का अधिक मात्रा में प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे आपके अंदर उदासी, अकेलापन और अवसाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप