Move to Jagran APP

Chanakya Niti: पाना चाहते हैं जीवन में तरक्की और खुशहाली, तो इन 3 लोगों से बनाएं दूरी

Chanakya Niti जीवन में सफल होने के लिए सही गुरु का होना भी जरूरी है। कई लोग जल्दी में सबको गुरु मान लेते हैं या गलत गुरु का चयन कर लेते हैं। इसके लिए उन्हें गलत मार्ग ही दिखाया जाता है। इसके लिए सही गुरु का चयन करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sun, 26 Mar 2023 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 06:36 PM (IST)
Chanakya Niti: पाना चाहते हैं जीवन में तरक्की और खुशहाली, तो इन 3 लोगों से बनाएं दूरी
Chanakya Niti: पाना चाहते हैं जीवन में तरक्की और खुशहाली, तो इन 3 लोगों से बनाएं दूरी

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chanakya Niti: आधुनिक समय में हर कोई खुशहाल रहना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। इस प्रयास में कई लोग सफल होते हैं, तो कई कई लोग असफल हो जाते हैं। व्यक्ति के असफल होने के कई कारण हैं। इनमें एक कारण बुरी संगति है। कुछ लोग बुरी संगति की वजह से प्रयास में असफल हो जाते हैं। इसके लिए आचार्य चाणक्य ने कुछ लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी है। अगर आप भी अपने जीवन में तरक्की और खुशहाली पाना चाहते हैं, तो इन 3 लोगों से जरूर दूरी बना लें। इन 3 लोगों की वजह से जीवन में अस्थिरता आ सकती है। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-आचार्य चाणक्य की मानें तो सत्ता में शामिल लोगों से दूर रहना ही फायदेमंद होता है। इन लोगों की न दोस्ती अच्छी है और न ही दुश्मनी अच्छी है। इसके लिए सत्ता या पद पर रहने वाले लोगों से दूर ही रहें। सत्ता में रहने के दौरान इनसे कोई न कोई चूक या गलती जरूर होती है। साथ रहने पर आप भी इनमें लिप्त हो सकते हैं। सत्ता से बेघर होने के बाद आप पर भी गाज गिर सकती है।

-जीवन में सफल होने के लिए सही गुरु का होना भी जरूरी है। कई लोग जल्दी में सबको गुरु मान लेते हैं या गलत गुरु का चयन कर लेते हैं। इसके लिए उन्हें गलत मार्ग ही दिखाया जाता है। अत: सही गुरु का चयन करें। वहीं, ऐसे गुरु से जरूर दूरी बनाएं, जो गलत कार्य में लिप्त रहते हैं।

-पति और पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। हालांकि, मन मुताबिक जीवनसाथी न मिलने की वजह से पति और पत्नी के बीच अनबन बनी रहती है। लाख चाहकर भी पति और पत्नी खुश नहीं रह पाते हैं। इसके लिए आचार्य चाणक्य बताते हैं कि जीवनसाथी (परिणय सूत्र में बंधने से पहले) चयन करने से पहले उनके स्वभाव, क्रोध, लालच आदि चीजों से रूबरू हो जाना चाहिए। इन मापदंडों पर जीवनसाथी के खरे नहीं उतरने पर दूरी बना लेना चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.