Jyotish Shastra: लोन लेकर घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कुंडली के ये दोष
Jyotish Shastra शास्त्रों में भी कर्ज लेने की मनाही है। कर्ज लेने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसके लिए पुराने जमाने में लोग कर्ज लेने से बचते थे। अगर आप भी लोन लेकर घर खरीदने की सोच रहे हैं तो कुंडली के ये दोष जान लें।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Jyotish Shastra: आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। आजकल लोग राजा-महाराजाओं की तरह जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। इसके लिए लोग लोन या कर्ज लेकर गाड़ी, बंगला और महंगी चीजें खरीदते हैं। हालांकि, जब कर्ज चुकाने की बारी आती है, तो व्यक्ति को काफी परेशानी होती है। उस समय व्यक्ति को लोन बोझ लगने लगता है। धीरे-धीरे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। लोन चुकाने के लिए वह रिश्तेदार से भी पैसे उधार लेता है। कुल मिलाकर कहें तो व्यक्ति की स्थिति बेहद दयनीय हो जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो कर्ज या लोन लेने से बचना चाहिए। सुख-सुविधा बढ़ाने के लिए लोन लेना गलत है। इससे व्यक्ति पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। शास्त्रों में भी कर्ज लेने की मनाही है। कर्ज लेने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसके लिए पुराने जमाने में लोग कर्ज लेने से बचते थे। अगर आप भी लोन लेकर घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुंडली के ये दोष जरूर जान लें। आइए जानते हैं-
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के छठे भाव से कर्ज संबंधी विषयों की जानकारी प्राप्त होती है। जिन लोगों की कुंडली में छठे भाव का स्वामी सूर्य, शनि या मंगल होता है। उन्हें लोन या कर्ज लेने से बचना चाहिए। ऐसे लोग कर्ज लेने के बाद चुकाने में अमसर्थ हो जाते हैं। लोन लेने के बाद इनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। अगर आपकी कुंडली के छठे भाव का स्वामी सूर्य, शनि या मंगल है, तो लोन भूलकर भी न लें।
- अगर आपकी कुंडली के छठे भाव का स्वामी कमजोर स्थिति में है और उस पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि है, तो लोन से परहेज करें। लोन लेने के बाद चुकाना बेहद कठिन होगा।
- अगर आपकी कुंडली के करियर भाव में शुभ ग्रह उपस्थित हैं, तो लोन ले सकते हैं। वहीं, अशुभ ग्रह रहने पर लोन न लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही आप कर्ज में डूब सकते हैं। इससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।