Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 6th April 2022: वृषभ राशि वालों को मिलेगी आर्थिक उन्नति, वहीं ये लोग रखें स्वास्थ्य का खास ख्याल

Aaj ka Rashifal 6th April 2022 नवरात्रि का पांचवां दिन कुछ राशियों को काफी तरक्की दिलाएंगा। कुछ राशि के जातकों को नौकरी व्यापार में लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के जीवन में कोई खुशखबरी आने वाली हैं। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा बुधवार का दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 06 Apr 2022 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2022 07:21 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 6th April 2022: वृषभ राशि वालों को मिलेगी आर्थिक उन्नति, वहीं ये लोग रखें स्वास्थ्य का खास ख्याल
Aaj ka Rashifal 6th April 2022: जानिए बुधवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 6th April 2022: आज 6 अप्रैल बुधवार का दिन के साथ चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। बता दें कि पंचमी तिथि शाम 6 बजकर 03 मिनट तक रहेगी और उसके बाद षष्ठी तिथि लग रही है। इसके साथ ही नवरात्रि का पांचवां दिन है और पांचवे दिन मां दुर्गा के स्वरूप स्कंदमाता की उपासना की जाती है। आज के दिन पूजा करने से मां अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती है। स्कंदमाता की उपासना से भक्तों को इस मृत्युलोक में परम शांति और सुख का अनुभव होने लगता है। जो भक्त मां स्कंदमाता की एकाग्र भाव से मन को पवित्र रखकर शरण में आते हैं उनके लिए मोक्ष का द्वार स्वयं ही सुलभ हो जाता है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा बुधवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दिन का आरंभ ही बेहतरीन सफलता के साथ होगा। कार्यालय में सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारी आप से सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी बड़े भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान सम्बन्धी चिंताओं में कमी आएगी। संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं पति पत्नी से सहयोग बना रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी व्यापार में सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी व्यापार अथवा किसी अनुबंध को करने जा रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए बेहद शुभ रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सफलता का योग है। आर्थिक उन्नति की योजनाओं पर कार्य करेंगे आय के नए साधन बनेंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में वाद विवाद हो सकता है। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है हॉस्पिटल के चक्कर लग सकते हैं। आज के दिन खर्चों की अधिकता रहेंगी। कार्यालय में परेशानी का अनुभव करेंगे, साथ ही आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मनोवांछित परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर परिवार में मेहमानों की आवाजाही बनी रहेंगी। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में विलंब हो सकता है किंतु अपने कार्यकुशलता के बल पर आप जो कठिन परिस्थितियों से निकल जाएंगे। उच्चाधिकारियों से कार्यों की सराहना होगी। अनावश्यक पूंजी निवेश से बचने की कोशिश करें। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। पति पत्नी के संबंध में मधुरता आएगी। प्रेम में सफलता के योग हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत सामान्य रहेंगी पर ज्यों ज्यों दिन आगे बढ़ेगा सब ठीक होता नजर आएंगे। नौकरी, व्यापार की दृष्टि से दिन उतार चढ़ाव वाला है। पूंजी निवेश से बचें। उधार में दिया धन फंसने के योग हैं। इसलिए सोच समझकर पैसा दे। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगे। छात्र अधिक मेहनत करेंगे। घर परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग है। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन धैर्य से व्यतीत करें। दिन के आरंभ से ही चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपने जो आर्थिक क्षेत्र में योजनाएं बनाई थी उन्हें पूर्ण होने में समय लगेगा कार्य लंबित हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें कोर्ट- कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सामना हो सकता है गैस अपच से बचें। खानपान में सावधानी बरतें। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। घर परिवार में तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होंगी। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक वृद्धि के योग है। भूमि भवन लेने का विचार बन सकता है। नौकरी व्यापार में पूर्व में लिए गए निर्णय की वजह से आर्थिक लाभ होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा पति पत्नी बच्चों की उपलब्धि से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल(Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आप नवीन ऊर्जा से भरे रहेंगे। पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। विशेषकर छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यालय में मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आय वृद्धि के स्रोत बनेंगे। कारोबार का विस्तार होगा वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार के साथ समय बिताएंगे और कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बन सकता है। प्रेम संबंधों में माधुर्य बना रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप बहुत ही सकारात्मक रहेंगे। मानसिक एवं शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात मिलेंगी सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे। नौकरी व्यापार में सफलता के योग हैं आर्थिक उन्नति होगी। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है शांति से काम लें। संतान सम्बन्धी चिंता में पड़ सकते हैं धैर्य रखें। छात्रों को इच्छित परिणाम के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। तनाव में कमी आएगी। पति पत्नी के सहयोग बना रहेगा। प्रेमी संग बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूर्व में अटकी कई योजनाएं फलीभूत होंगी। बेहतरीन सफलता का योग है उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व में अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी व्यापार में मुनाफा होगा। आर्थिक योजनाओं पर विचार करेंगे। परिवार में सुखद आयोजन होंगे संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में कुछ नयापन आएगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं दिन का आरंभ ही उतार चढ़ाव लिए होगा। कार्यालय में काम का बोझ अनुभव करेंगे । किसी नई योजना में पूंजी निवेश न करें बल्कि पूर्व के कामों पर ही ध्यान दें। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी नौकरी व्यापार में नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं । पति पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

दिन का आरंभ सामान्य रहेगा किंतु शाम तक सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल रखें आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक योजनाओं के प्रयास सफल होंगे। कार्यालय में किसी से न उलझें बहस से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें । किसी छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। पति पत्नी के बीच सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.