Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 21 May 2022: वृष राशि के जातको का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, वहीं इनका समय पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा

Aaj ka Rashifal 21st May 2022 शनिवार के दिन कुछ राशियों को कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 07:37 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 21 May 2022: वृष राशि के जातको का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, वहीं इनका समय पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा
Aaj ka Rashifal 21 May 2022: जानिए शनिवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 21st May 2022: आज 21 मई शनिवार का दिन के साथ ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 3:06 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिये धन, अचल संपत्ति, नींव रखना, वह किसी भी प्रकार के नव निर्माण प्रारंभ करने के लिए अति शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोज़मर्रा के कार्यों के लिए धन की कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज आप अधिक सतर्क व सावधान होकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है संयम से काम लें

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सकारात्मक रवैये से रुकें हुए काम समय पर पूरे होंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को आय के नए स्रोत मिलेंगे उम्मीद से बढ़कर धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होगी। जीवन में एक नया बदलाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा घर परिवार में समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में छिटपुट मतभेद रह सकता है धैर्य से काम लें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव रह सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों की अधिकता के चलते मासिक बजट डांवाडोल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं सोच समझकर पूंजी निवेश करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकती है खान पान पर सावधानी बरतें। शाम का समय मित्रों के संग बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

ज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी मान सम्मान बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा ।किसी भी नई योजना पर पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। परिवार में सुख शांति रहेगी माता की सेहत का ख्याल रखें।दांपत्य जीवन से तनाव कम होगा जीवन साथी का साथ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां रह सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। अध्यात्म में रुचि जगेगी ,धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में समय व्यतीत होगा,। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी। परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा किंतु जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। संयम से काम लें। प्रेम संबंधों में मतभेद रह सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतियों से भरी रहेगी। समय पर कार्य पूर्ण न होने पर वरीष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखे बेवजह किसी बहस में न पड़े। कारोबारी मामले सुलझेंगे कार्यों में गति आएगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में समय बिताएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत परेशानी भरी रह सकती है किंतु जैसे जैसे दिन बीतेगा हालात बेहतर होते जाएंगे। कार्य क्षेत्र में घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है किंतु सहकर्मियों के सहयोग से समय पर काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सामना हो सकता है खान पान पर ध्यान  दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में छिटपुट तनाव रहेगा। वाणी पर संयम बरतें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है घर पर शादी की बात चलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। आज पूरा दिन सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां दूर होगी शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव कम होगा। प्रेम संबंधों के लिए देना अच्छा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई असुविधाजनक स्थिति बन सकती है जिसके चलते तनाव महसूस करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी उधार दिया पैसा अटक सकता है।आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश करने से बचें सोच समझकर ही कोई फैसला लें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास रहेगा। दांपत्य जीवन में हल्का फुल्का तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापारिक लेन देन में सावधानी बरतें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। भौतिक सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। विरोधी परास्त होंगे उधार दिया पैसा वापस आएगा। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी बच्चों की सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन भाग्यशाली है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभता लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। पद प्रतिष्ठा प्रमोशन बढ़ सकता है। वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे। यदि नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय बेहतर है सफलता प्राप्त होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में हल्का फुल्का तनाव रह सकता है संयम से काम लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन मन में थोड़ी निराशा रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिसके चलते मन परेशान रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे निराश होने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन तनाव भरा है संयम से काम लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.