Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 12 May 2022: कुंभ राशि के जातकों को होगा आकस्मिक धन लाभ, जबकि ये लोग रहें सतर्क

Aaj ka Rashifal 12 May 2022 मोहिनी एकादशी का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है। कुछ राशियों के ऊपर भगवान विष्णु की पूरी कृपा होगी। धन लाभ के साथ करियर में एक लक्ष्य मिलेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा गुरुवार का दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 06:21 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 12 May 2022: जानिए गुरुवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 12 May 2022: आज 12 मई गुरुवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम 6:52 तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग रही है। आज का दिन, हर प्रकार के व्रत, पूजन, तीर्थ यात्रा, प्रण, किसी भी प्रकार का उत्सव व निर्माण कार्य करने के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आप के इसी रुख की वजह से कार्यक्षेत्र में चल रही सभी चुनौतियों एवं बाधाओं को पार कर पाएंगे।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़ें लोगों को लाभ मिलेगा। रिएटिव फेल से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन बढ़िया है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर साबित होगा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ की स्थितियां बन रही है। खान पान पर विशेष ध्यान दें पेट संबंधित समस्याएं उभर सकती है। छात्रों के लिए दिन विशेष सफलतादायक रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेंगी। माता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्यजीवन में मधुरता बढ़ेगी प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है ये प्रियजन के साथ दिन बीतेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होंगी जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक आत्मविश्वास के चलते आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। संयम से काम लें। बेवजह खर्चों की अधिकता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी मतभेद दूर होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा।कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक क्षेत्र में वृद्धि होगी उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुश्तैनी जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा आपसी सहयोग की भावना रहेंगी।प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से उपहार मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा।धनलाभ के योग बन रहे हैं। तो वही व्यक्तिगत जीवन में उथल पुथल मची रहेंगी।कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर प्रदर्शन के चलते मान सम्मान में वृद्धि होगी व व्यापारिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक छात्रों के लिए समय अनुकूल है काम बन सकता है। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है पिता के साथ मतभेद रह सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा क्रोध पर संयम बरतें। प्रेम संबंधों में भी छिटपुट मतभेद रह सकता है धैर्य से काम लें।।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है आर्थिक जीवन व व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बना कर चले। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारू रूप से चलाएं किंतु शत्रु पक्ष हावी रह सकता है विवाद की स्थिति से दूर रहे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी, कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है सफलता प्राप्ति के योग है। अध्यात्म की तरफ आपकी रुचि जग सकती है धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर रहेगा । पूर्व में चली आ रही आर्थिक परेशानिया दूर होंगी धन लाभ से बेहतर अवसर प्राप्त होगा किंतु जल्दबाज़ी में निवेश न करें वह कोई बड़ा निर्णय न लें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है । साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन से तनाव दूर होगा आपसी सहयोग पड़ेगा।। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा धन लाभ की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सी शत्रु पक्ष परास्त होगा कोर्ट कचहरी में चल रहे तेज आपके फेवर में रहेंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी अच्छा रहेगा कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। छात्रों को इच्छित कोर्स में एडमिशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्यजीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रियजन का साथ प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

व्यक्तिगत जीवन में आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है किंतु आर्थिक जीवन में है उन्नति प्राप्त होगी।विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होगी धन लाभ की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियां समाप्त होंगी वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।व्यापारी वर्ग को उम्मीद से अधिक फायदा प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख शांति भंग हो सकती है आपसी मतभेद उभर सकते हैं संयम से काम लें।पिता की सेहत का ख्याल रखें। जीवन साथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पूर्व में चली आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि में सुधार होगा उच्चाधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे।कृषि से जुड़े व्यापारियों के लिए समय बेहतर रहेगा धनलाभ के योग बनेंगे। भूमि, भवन खरीदने का विचार बना सकते हैं। मेडिकल छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है आपसी संबंधों में निकटता आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सफलता दायक रहेगा । आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धनलाभ के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष प्रबल हो सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े संयम से काम लें। शेयर बाजार, सट्टा बाज़ार में निवेश करने वालों के लिए आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं।मित्र मंडली के साथ समय बिता सकते हैं। परिवार के समय आनंदपूर्ण बीतेगा। रिश्तेदारों का आवागमन होगा। दांपत्य जीवन में मतभेद रह सकता है क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेंगी जिससे मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा मिल सकती है। यदि आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर रहेगा। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी ।छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.