Move to Jagran APP

9 फरवरी 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की सम्मान में वृद्धि होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं आज 9 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं किस्मत के सितारे?

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 09:29 AM (IST)
9 फरवरी 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की सम्मान में वृद्धि होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी
9 फरवरी 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों की सम्मान में वृद्धि होगी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

माघ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम। 

आज का राहुकाल : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : रविदास जयंती, भैरव जयंती, माघी पूर्णिमा। 

कल 10 फरवरी 2020 का पंचांगकल का दिशाशूल : पूर्व। 

कल का पर्व एवं त्योहार : फाल्गुन मास प्रारंभ।

विशेष : द्वितीया तिथि की क्षय। विक्रम संवत 2076, शके 1941, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 09 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया, मघा नक्षत्र 17 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, शोभन योग 11 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात अतिगंड योग, सिंह में चंद्रमा।

मेष : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा।

वृष : किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। यात्रा में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

मिथुन : मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव आ सकता है।

सिंह : भावुकता में नियंत्रण रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी लेकिन रोग या शत्रु के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

धनु :  वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन होने पर भारी कष्ट मिल सकता है। खासतौर पर रक्तचाप और मधुमेह के रोगी सचेत रहें।

मकर : वायु विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक समस्या से ग्रसित रहेंगे।

कुंभ : जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा लेकिन पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.