Move to Jagran APP

30 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए गणेश जी की उपासना हितकर होगी, 32 दूर्वा चढ़ाएं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 30 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 01:18 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 08:43 AM (IST)
30 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए गणेश जी की उपासना हितकर होगी, 32 दूर्वा चढ़ाएं
30 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए गणेश जी की उपासना हितकर होगी, 32 दूर्वा चढ़ाएं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

विशेष: बुध एवं शुक्र अनुराधा नक्षत्र में।

राशिफल

मेष: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। 

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। 

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा भी संभव। 

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है।

सिंह: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। 

कन्या: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। मांगलिक कार्य की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

तुला: अधिक लोभ की स्थिति कष्टदायी हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। 

वृश्चिक: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें, लेकिन उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। 

मकर: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेंगे। गणेश जी की उपासना आपके लिए हितकर होगी। गणेश जी की उपासना आपके लिए हितकर होगी। गणेश जी पर 32 दूर्वा चढ़ाएं। 

कुंभ: पारिवारिक सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन किसी अपने से तनाव मिल सकता है। 

मीन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.