Move to Jagran APP

30 मई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के बिगड़े कार्य बनेंगे, रोग और शत्रु से तनाव

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 30 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 06:15 AM (IST)
30 मई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के बिगड़े कार्य बनेंगे, रोग और शत्रु से तनाव
30 मई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के बिगड़े कार्य बनेंगे, रोग और शत्रु से तनाव

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अचला एकादशी।

राशिफल

मेष: भावुकता में वृद्धि होगी। नए अनुबंध की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।

वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मिथुन: रोग और शत्रु किसी न किसी रूप में तनाव देगा, जबकि जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। राजनीतिक सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कन्या: भाई या पड़ोसी से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी प्रियजन या पुराने मित्र से भेंट होगी।

वृश्चिक: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, फिर भी अपनों से तनाव मिल सकता है। अहंकार में नियंत्रण रखना हितकर होगा। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी रहेगा।

धनु: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी, लेकिन नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। कुछ पारिवारिक तनाव भी रहेंगे।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सुदूरवर्ती पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मीन: अंगारक योग अपनों से ही पीड़ा देगा। भावुकता पर नियंत्रण रखना हितकर होगा, जबकि सूर्य और बुध की युति आर्थिक मामलों में सफलता देगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.