Move to Jagran APP

30 जून 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों को रोजगार मिलने की संभावना है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 30 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 01:19 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 06:18 AM (IST)
30 जून 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों को रोजगार मिलने की संभावना है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी
30 जून 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों को रोजगार मिलने की संभावना है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष: त्रयोदशी तिथि की क्षय।

राशिफल

मेष: किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

मिथुन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य प्रतिष्ठा देगा। यद्यपि वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ परेशानी आ सकती है। पर्वतीय स्थल की यात्रा संभव है।

कर्क: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना के पूरा होने में कुछ वक्त लगेगा। दाम्पत्य जीवन में उदासीनता कष्टदायी है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह: आपकी राशि से बारहवें मंगल और बुध हैं, जो पारिवारिक और आर्थिक समस्याएं देंगे, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति में शनि सहायक होगा। जरूरत पड़ने पर मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कन्या: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्थानांतरण या विभागीय परिवर्तन की भी संभावना है।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होने की संभावना है।

धनु: दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है, वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सतर्कता की आवश्यकता है। किसी मनोरम पर्वतीय स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना है।

मकर: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। रोजगार के मिलने की संभावना है।

कुंभ: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी रिश्तेदार या अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। अचानक किसी प्रियजन से भेंट होगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ रहेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। अतिथि का आगमन होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.