Move to Jagran APP

30 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 अगस्त 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 06:19 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 04:01 PM (IST)
30 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
30 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों की आर्थिक योजना सफल होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष।

विशेष: दुग्ध व्रत।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन यात्रा के समय सतर्कता बरतें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला: आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन पारिवारिक महिला के कारण कलह की स्थिति भी आ सकती है।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। कुछ व्यावसायिक एवं कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मीन: गृह उपयोगी वस्तुओ में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.