Move to Jagran APP

03 मई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, दूसरों से मदद प्राप्त होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 मई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 07:27 AM (IST)
03 मई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, दूसरों से मदद प्राप्त होगी
03 मई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, दूसरों से मदद प्राप्त होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: सायं 07 बजकर 42 मिनट से 04 मई को प्रात: 06 बजकर 13 मिनट तक।

राशिफल

मेष: मंगल का परिवर्तन आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। विरोधी परास्त होगा। व्यावसायिक सुधार होगा। सूर्य और चंद्र का षणाष्टक योग स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

वृष: बुद्धि कौशल से चली आ रही समस्या का समाधान करने में सफल हो सकते हैं, लेकिन सूर्य और चंद्रमा का षणाष्टक योग है। कहीं न कहीं व्यर्थ का तनाव देगा।

मिथुन: कुछ पारिवारिक और कुछ आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। आपकी राशि पर राहु आपको मानसिक रूप से भयग्रस्त करता है। भय से मुक्त होने के लिए साधना अवश्य करें।

कर्क: अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: आर्थिक योजना को बल मिल सकता है। कोई ऐसी बात भी हो सकती है, जो आपके हित में न हो। किसी महिला से सहयोग मिल सकता है।

कन्या: महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रोग या शत्रु पर नियंत्रण करने में सफल होंगे, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव भी रहेगा। सचेत रहें।

तुला: मंगल का परिवर्तन शिक्षा के लिए उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मंगल का परिवर्तन पारिवारिक कार्यों के लिए उत्तम होगा। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु: मंगल का परिवर्तन पुरुषार्थ कराएगा। मन को मजबूत करेगा। महात्वाकांक्षा बढ़ाएगा, लेकिन लोगों पर अधिक विश्वास करना ठीक नहीं रहेगा।

मकर: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मंगल कष्ट दे सकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक कार्यों में सफलता देगा। सचेत रहें।

कुंभ: आपकी राशि पर मंगल का आना चली आ रही परेशानियों से मुक्त करेगा। सहयोगियों से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: मंगल का परिवर्तन धन व्यय कराएगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.