Move to Jagran APP

29 अक्टूबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 29 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 01:15 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 09:40 AM (IST)
29 अक्टूबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे
29 अक्टूबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: यम द्वितीया, भैया दूज।

विशेष: चित्रगुप्त पूजा, द्वितीया तिथि क्षय।

राशिफल

मेष: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रुपए—पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

वृष: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: गुप्त शत्रु सक्रिय रहेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। फिर भी अज्ञात भय बना रहेगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

कन्या: अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गजकेसरी योग बनने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

धनु: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.