Move to Jagran APP

29 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 29 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 05:37 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 05:38 AM (IST)
29 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी
29 दिसंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03.00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयंती।

आज की भद्रा: प्रात: 07:55 बजे से रात्रि के 08:27 बजे तक।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत होकर यात्रा करें।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जेाखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक संबंध मुधुर होंगे।

मीन: कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बहन या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.