Move to Jagran APP

28 दिसंबर 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वाणी पर रखना होगा काबू

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 28 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 12:28 PM (IST)
28 दिसंबर 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वाणी पर रखना होगा काबू
28 दिसंबर 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वाणी पर रखना होगा काबू

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति: 28 दिसंबर 2019, शनिवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से प्रात: 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : मंगल विशाखा नक्षत्र में।

कल 29 दिसंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : पश्चिम।

कल का पर्व एवं त्योहार : शनि अस्त।

कल की भद्रा : रात्रि 01:06 बजे से 30 दिसंबर को दोपहर 01:55 बजे तक।

विक्रम संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया 12 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी, श्रवण नक्षत्र 20 घंटे 30 मिनट तक  तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र, हर्षण योग 20 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात वज्र योग, मकर में चंद्रमा।

राशिफल 28 दिसंबर 2019, शनिवार

मेष : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमोद-प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पुराने मित्र से भेंट होगी।

वृष : यात्रा या देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

मिथुन : गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।

कर्क : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शोध या निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। रोग या विरोधी से चिंतित रहेंगे। यात्रा पर जाने की संभावना है।

सिंह : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान या शिक्षा का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

तुला : जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रियजन से भेंट होगी।

वृश्चिक: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पुराने मित्र या रिश्तेदार से भेंट होगी। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

धनु : वाहन चलाते समय सावधानी रखें। चोट या दुर्घटना की आशंका है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी,लेकिन वाणी पर संयम न रखने से विवाद की स्थिति आ सकती है।

मकर : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी का प्रोत्साहन मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन : शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.