Move to Jagran APP

26 सितंबर 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों के आर्थिक मामलों में शुक्र प्रगति देगा, बिजनेस में प्रयास सफल होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। 12 राशियों में से किन के लिए आज के दिन आई है खुशखबरी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 01:50 PM (IST)
File Photo: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: सूर्य हस्त नक्षत्र में।

राशिफल

मेष: शुक्र का परिवर्तन मानसिक रूप से बली बनाएगा, जबकि सूर्य मानसिक तनाव देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ईश्वर की आराधना करें।

वृष: आर्थिक मामलों में शुक्र प्रगति देगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: शुक्र का परिवर्तन मैत्री संबंधों को मजबूत करेगा। भाई-बहन से सहयेाग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन पारिवारिक मामलों में कुछ तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मसंतोष होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक प्रगति होगी।

कन्या: शुक्र का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: शुक्र का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उत्तम है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिक: झगड़ा, विवाद या दुर्घटना से बचें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जबकि पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव भी मिल सकता है।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। निजी संबंधों में निकटता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.