Move to Jagran APP

26 नवंबर 2020 का राशिफल: मेष रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 20 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 07:01 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 03:09 PM (IST)
26 नवंबर 2020 का राशिफल: मेष रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, दांपत्य जीवन सुखमय होगा
मेष रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: कालीदास जयंती।

विशेष: पंचक रात्रि 09:20 बजे पर समाप्त, द्वादशी तिथि वृद्धि।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मिथुन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यश और कीर्ति बढ़ेगी। रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन आर्थिक तनाव रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में कतई जोखिम न उठाएं।

मकर: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयेाग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मीन: वाणी पर संयम रखना पारिवारिक दृष्टि से उत्तम होगा। पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से भी तनाव की स्थिति आ सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.