Move to Jagran APP

26 दिसंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को व्यावसाय में मिलेगी सफलता, सम्मान में भी होगी वृद्धि

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 26 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 01:53 PM (IST)
26 दिसंबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को व्यावसाय में मिलेगी सफलता, सम्मान में भी होगी वृद्धि

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति

26 दिसंबर 2019 गुरुवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : स्नानदान की अमावस्या।

विशेष : खंडग्रास सूर्यग्रहण का सूतक प्रात: 08:01 बजे से दोपहर 01:26 बजे तक, पंचग्रही योग।

कल 27 दिसंबर 2019 का पंचांग

कल का दिशाशूल : पश्चिम।

कल का पर्व एवं त्यौहार : ग्रहण करिदिन

विशेष : पौष मास शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

संवत 2076, शके 1941, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 10 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 17 घंटे 30 मिनट तक  तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, ध्रुव योग 21 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात व्याघात योग, धनु में चंद्रमा 23 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात मकर में।

राशिफल 26 दिसंबर 2019

मेष : पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष : धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह : चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी।

कन्या : राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला : व्यावसायिक मामलों में सफलत मिलेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

धनु : पंचग्रही योग आर्थिक रूप से तनाव देगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रह सकते हैं।

मकर : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

कुंभ : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन : गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.