Move to Jagran APP

26 अगस्त 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, शिक्षा में भी सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 अगस्त 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 01:25 PM (IST)
26 अगस्त 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, शिक्षा में भी सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री राधाष्टमी (राधा जी का जन्मोत्सव)।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सर्दी, जुकाम से बचें। फेफड़े के रोग के प्रति उदासीन न रहें। सतर्क रहें।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, सम्मान की दिशा में सफलता मिलेगी। पिता अथवा धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग रहेगा।

मकर: पारिवारिक दायित्व के मामले में सावधानी बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.