Move to Jagran APP

25 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 02:01 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 09:41 AM (IST)
25 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
25 सितंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: इंदिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध।

विशेष: मंगल कन्या राशि में।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

मिथुन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। रिश्तों में दूरी रखना ही हितकर होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। 

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें। 

कन्या: कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। 

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.