Move to Jagran APP

25 अक्टूबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:52 AM (IST)
25 अक्टूबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
25 अक्टूबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, प्रदोष व्रत।

राशिफल

मेष: जोखिम भरे कार्य न करें। दुर्घटना की आशंका है। गुप्त शत्रु तनाव दे सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उत्तेजना में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। खासतौर से वाणी पर, जिससे रिश्तों में तनाव एवं टूटन आदि की स्थिति न आए। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। 

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। 

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

धनु: उच्च महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। 

मकर: उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

कुंभ: विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक तनाव रहेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। 

मीन: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.