Move to Jagran APP

25 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों, वाहन चलाते समय सावधानी रखें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 11:12 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 09:22 AM (IST)
25 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों, वाहन चलाते समय सावधानी रखें
25 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वाले छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों, वाहन चलाते समय सावधानी रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला अष्टमी। 

राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

वृष: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। 

मिथुन: ग्रहण योग के कारण मन अशांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। 

कर्क: स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन का योग बना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। 

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

मकर: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: विरोधी परास्त होंगे, लेकिन मन खिन्न रहेगा। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगा। 

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.