Move to Jagran APP

24 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक प्रगति होगी, रिश्तों में मजबूती आएगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 24 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 07:04 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 07:16 AM (IST)
24 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक प्रगति होगी, रिश्तों में मजबूती आएगी
24 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक प्रगति होगी, रिश्तों में मजबूती आएगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: ज्येष्ठ पूर्णिमा।

आज की भद्रा: दोपहर 01:50 मिनट तक।

विशेष: कबीरदास जयंती।

राशिफल

मेष: चल या अचल संपत्ति का प्रयास सार्थक होगा। वाणी पर संयम न रखने से व्यर्थ की उलझने और तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ रहेगी। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे, लेकिन धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में प्रगति होगी। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप न करें परेशानी आ सकती है।

कर्क: रोग या विरोधी तनाव देगा, लेकिन मैत्री संबंध निजी सुख में वृद्धि कराएगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: आर्थिक प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन अशांत रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.