Move to Jagran APP

23 नवंबर 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, विरोधी सक्रिय रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 23 नवंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 08:14 AM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 08:14 AM (IST)
23 नवंबर 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, विरोधी सक्रिय रहेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाए। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह: रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

तुला: महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

धनु: व्यर्थ की परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ: विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.