Move to Jagran APP

22 सितंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं आज 22 सितंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें राहु और केतु का परिवर्तन आपके लिए कैसा रहेगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 06:15 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 07:08 AM (IST)
फाइल फोटो: कर्क राशि वालों का भविष्यफल।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: बुध तुला राशि में।

राशिफल

मेष: राहु का परिवर्तन आर्थिक रूप से आप के लिए अच्छा होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

वृष: आपकी राशि पर 18 महीने के लिए आज से प्रारंभ हो रहे हैं राहु। अज्ञात भय रहेगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन: आपकी राशि से बारहवें होंगे राहु, जिस कारण से झगड़ा, विवाद की स्थिति में समझौता करना ही हितकर होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन धैर्य से काम लें।

कर्क: राहु का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। नया अनुबंध प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में केतु आशातीत सफलता देगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। राहु राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति कराएगा। राजनेता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कन्या: आपके भाग्य भाव में राहु आ रहा है। अगले कुछ महीनों में आर्थिक और प्रतिष्ठा की दृष्टि से उत्तम परिणाम देगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: राहु का अष्टम् आना लंबी यात्राएं देगा, लेकिन यात्रा के दौरान सतर्क रहना होगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, लेकिन केतु आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

वृश्चिक: आपकी राशि पर केतु का प्रवेश 18 महीने के लिए हो गया है। महात्वकाक्षाएं बढ़ेंगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। केतु बारहवें और राहु छठे होगा। राजनीतिक महात्वकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राहु पाचवें होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्तर पर निरंतर सहयोग मिलेगा।

कुंभ: राहु और केतु का परिवर्तन आपके लिए उत्तम होगा। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मीन: आपकी राशि से तीसरे राहु होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या अधीनस्थ कर्मचारी से समय-समय पर कष्ट मिलता रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.