Move to Jagran APP

22 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:10 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:46 AM (IST)
22 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
22 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्रि षष्ठी, सरस्वती देवी का पूजन।

राशिफल

मेष: शुक्र का परिवर्तन स्वास्थ्य एवं धन हानि में वृद्धि करने वाला होगा। शाही खर्च से बचना होगा। संभव हो तो, सफेद अनाज का दान करें। ईश्वर की आराधना करें।

वृष: शुक्र का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

मिथुन: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए प्रयासों की दिशा में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कन्या: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। पिता से सहयोग मिलेगा।

धनु: रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सांस्कृतिक मामलों में सफलता मिलेगी। गृह कार्य पूर्ण होंगे।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.