Move to Jagran APP

22 मई 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को शनि कृपा से समस्याओं पर विजय मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 05:55 AM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 05:55 AM (IST)
22 मई 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को शनि कृपा से समस्याओं पर विजय मिलेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: रात्रि 08 बजे से 23 मई को प्रात: 06:44 बजे तक।

राशिफल

मेष: आत्मबल बढ़ाने के लिए सूर्य की उपासना करें। ऋणात्मक ऊर्जा को प्रभावहीन करें। मन अशांत रहेगा। मन पर नियंत्रण करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष: शनि के वक्री होने से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रगति होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग रहेगा।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शनि के वक्री होने से रोग और विरोधी परास्त होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

तुला: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शनि के वक्री होने से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। विरोधी परास्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

मकर: शनि के वक्री होने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: वक्री शनि चली आ रही समस्याओं पर विजय प्राप्त करेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.